खबरेंदेवरिया

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Deoria News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय से मुलाकात की। भेंट बुधवार को हुई थी।

मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने लंबित समस्याओं व तात्कालिक समस्याओं पर वार्ता की और शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही उन्होंने देवरिया में अधिकारियों के किए गए निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन कटौती का मुद्दा उठाया।

भुगतान किया जाए

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जो अध्यापक अवकाश पर थे, विभागीय कार्य से मौजूद नहीं थे और 5 – 10 मिनट विलम्ब विद्यालय पहुंचे, उनके स्पष्टीकरण के आधार पर वेतन कटौती न कर पूरा भुगतान किया जाए।

अवकाश पर हुई चर्चा

शिक्षक दल ने मृतक आश्रित कोटे की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही अवकाश तालिका के अनुसार 20 मई से 15 जून 2022 तक होने वाले ग्रीष्म कालीन अवकाश पर भी वार्ता हुई।

ये रहे मौजूद

वार्ता में जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव, जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल व ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय राय, जिला उपाध्यक्ष शफीक अहमद खान उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों से देवरिया को मिली 64 नलकूपों की सौगात, सीएम का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma

नेत्रहीन शिम्पी पाल ने बढ़ाया देवरिया का मान : यूजीसी नेट परीक्षा में मिला पहला रैंक, भाई ने भावुक शब्दों में दी बहन को बधाई, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!