खबरेंदेवरिया

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Deoria News : विकास भवन परिसर देवरिया में रविवार को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सीएसआर योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें देवरिया जनपद के 80% व उससे अधिक के अस्थि बाधित और एलिम्को से पूर्व में चिन्हित 110 दिव्यांगजन लाभार्थियों को लगभग 51.65 लाख रुपये की लागत की 110 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (MP Deoria Dr Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवाजाही में सुविधा होगी और वे अपने कई आवश्यक कार्य सरलता पूर्वक कर लेंगे।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत जनपद के 110 दिव्यांगों का चयन करने के लिए पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, उनका प्रयास होगा कि विभिन्न कंपनियों के सीएसआर फंड से जनपद के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को मोटरॉइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जा सके।

सीडीओ रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बताया कि दिव्यांगजनों के चिन्हीकरण / पंजीकरण के लिए एलिम्को ने देवरिया के विकास भवन परिसर में दो दिवसीय परीक्षण शिविर आयोजित किया था।
इन परीक्षण शिविरों में 80% व उससे अधिक के अस्थि बाधित पूर्व चिन्हित दिव्यांगजनों को एलिम्को से निर्मित मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। कुल 110 पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को लगभग 51.65 लाख रुपये की लागत की 110 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।

एम्लिको के उप प्रबंधक मृणाल कुमार ने दिव्यांगजनों को मोटेरॉइज्ड ट्राइसाइकिल के संचालन एवं रखरखाव के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सूचना प्रसारण मंत्रालय की चेतावनी : सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने से बाज आएं टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Sunil Kumar Rai

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

DEORIA : एमएलसी और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सलेमपुर में बनी रणनीति

Sunil Kumar Rai

आज 1500 गरीब बेटियों की होगी शादी : सीएम योगी देंगे आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का होगा भव्य आयोजन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी आज राष्ट्र को सौंपेंगे Mopa Intarnational Airport : इस हवाई अड्डे की 5 खूबियां कर देंगी हैरान, देखें PHOTOS

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!