खबरेंदेवरिया

Deoria News : ‘वित्तीय अनियमितता के मामलों को सामने लाए सोशल ऑडिट टीम, होगी कड़ी कार्रवाई,’ डीडीओ ने दिया आदेश

Deoria News : जनपद में चल रहे सोशल ऑडिट के द्वितीय चरण में विकास खंड लार व बनकटा में एंट्री कॉन्फ्रेंस जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय (DDO Deoria Ravi Shankar Rai) की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बनकटा विकासखंड के सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व बीआरपी से बात करते हुए जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने कहा कि हमारा मकसद गुणवत्तापूर्ण सोशल ऑडिट कराना है। सोशल ऑडिट टीम एक्चुअल फैक्ट को प्रकाश में लाएं, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश है कि सोशल ऑडिट के पूर्व अभिलेख उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जाएगा। लार विकास खंड में जिला विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्व में सोशल ऑडिट में पाई गई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण को यथा शीघ्र जमा किया जाए। जिससे एटीआर कंप्लीट हो सके।

इस अवसर पर बनकटा में खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा लार में खंड विकास अधिकारी चंद्र भूषण यादव सहित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक संसाधन सहित प्रभारी जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह, संजीत धर द्विवेदी, सरस चंद गुप्त, धीरेंद्र कुमार सिंह, शिवानंद मिश्रा, सीमा, अंजू, अभय शंकरराव, सुमन, कृष्ण कुमार उपाध्याय व बीआरपी परमहंस, संगीता, प्रेम पांडेय, रणजीत गिरी, अरविंद यादव, कैसी राय बृजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 30 अगस्त तक मांगी आपत्ति

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

UPPCS Pre Result 2022 : यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की गाइडलाइंस

Satyendra Kr Vishwakarma

भारी अंतर से एमएलसी चुनाव जीते देवेंद्र प्रताप सिंह : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न, मंत्री और सांसद ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अलका सिंह का फिर कब्जा : गौरा बरहज सीट से बसपा को मिली संजीवनी

Rajeev Singh

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!