खबरेंदेवरिया

देवरिया में 14 सेंटर पर होगी PET 2022 परीक्षा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए ये आदेश

Deoria News : आगामी 15 और 16 अक्टूबर 2022 को होने वाली प्रारंभिक अर्हता (UPSSSC) PET – 2022 परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समस्त केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं शुचिता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

ये है परीक्षा का कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 14 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा शनिवार व रविवार दो पालियों में होगी। शनिवार, 15 अक्टूबर और रविवार, 16 अक्टूबर को प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। चारों पालियों में कुल 27,744 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

मोबाइल जमा करने का प्रबंध होगा
जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापको निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक कर कार्यशील रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 14 अक्टूबर की शाम को संपूर्ण परिसर, परीक्षा कक्ष एवं फर्नीचर को भली प्रकार से सैनिटाइज कर केंद्र को लॉक कर दिया जाए। साथ ही डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक केद्र पर परीक्षार्थी के मोबाइल जमा कराने के लिए लिफाफे रखे जाएं, ताकि परीक्षार्थी अपना मोबाइल जमा कर सकें।

केंद्रों पर सही रखें व्यवस्था
एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि 14 तारीख तक सभी केंद्रों पर लाइट, पंखे, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।

सही रोल नंबर जरूरी है
डीआईओएस विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai) ने कहा कि ओएमआर शीट पर क्वेश्चन पेपर का सही क्रमांक डालना अनिवार्य है। यदि ओएमआर शीट पर क्वेश्चन पेपर का क्रमांक सही अंकित नही होगा, तो ऐसी ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं किया जा सकेगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, डीआईओएस विनोद कुमार राय, प्रधानचार्य जीआईसी प्रदीप कुमार शर्मा, प्रिंसिपल आईटीआई शोभनाथ समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai

राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर भड़की भाजपा : देवरिया में फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Rajeev Singh

अधिकार : होटल और रेस्तरां सर्विस चार्ज मांगे तो यहां करें शिकायत, जानें नई गाइडलाइंस

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!