खबरेंदेवरिया

Deoria News : ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, घंटों बाधित रहा यातायात

Deoria News : देवरिया में शनिवार की शाम एक दुखद हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग लगा दी। देवरिया-बरहज मार्ग पर कई घंटे इसकी तपिश दिखाई दी। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। घंटों बाद परिजन शव पुलिस को देने के लिए तैयार हुए।

यहां हुई घटना

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के निवासी राधेश्याम राजभर का पुत्र अनुज कुमार (3 वर्ष) शनिवार शाम को घर के पास खेल रहा था। वहां स्थित गोदाम के पास ट्रक चालक ट्रक पीछे कर रहा था। इसी दौरान अनुज ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई, मौके पर परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

पुलिस मौके पर पहुंची

ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से वहां हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने उस ट्रक में आग लगा दी। ट्रक से उठने वाली लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग देख कर वहां अफरा-तफरी मच गई। गुजर रहे लोगों में इसका खौफ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे।

जाम लगा दिया

गुस्साए ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने अनुज के शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इससे दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। बड़ी मुश्किल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सड़क पर यातायात शुरू हुआ। देवरिया-बरहज मुख्य मार्ग पर बवाल होने की वजह से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन सवार परेशान रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस की आगे की कार्रवाई करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी ने ‘यूपी राइजिंग 10 साल 10 बदलाव’ कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां : सुरक्षा, दंगा और पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Rajeev Singh

Nagar Panchayat Election : भाजपा की बूथ विजय यात्रा होगी ऐतिहासिक, प्रभारी बोले-विपक्षी पहले ही मान लेंगे हार

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria : उम्मीदवारों के लिए चुनाव की खर्च सीमा तय, जानें किस पद के लिए कितनी छूट

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ और एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का लिया जायजा: संस्थाओं को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

National Youth Policy : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति निर्धारण में जनता से मांगा सुझाव, जानें कैसे ले सकेंगे हिस्सा

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश : त्योहारों में कायम रहे कानून-व्यवस्था, जमाखोरों के खिलाफ हो एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!