खबरेंदेवरिया

कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से लहराएगी परचम : विजय लक्ष्मी गौतम

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर (BJP Salempur) ने सिंचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से परचम लहरायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर को मिल रहा है। सभी पात्रों को राशन, स्वास्थ्य एवं गैस की सुविधा भाजपा सरकार में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 फरवरी को होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक होनी है, जिसको सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं।

जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि इस बार 1 फरवरी को सलेमपुर में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें पूरे जनपद से सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बार की जिला कार्यसमिति की बैठक ऐतिहासिक होगी। जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को रामदास मिश्र, बब्बन सिंह रघुवंशी, अशोक पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, वीरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, अमरेश सिंह बबलू, मंटू सिंह, बृजेश धर दूबे, रविशंकर मिश्र, सम्पूर्णानंद गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में विनय पांडेय, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, शेषना, धनन्जय चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा, अनूप उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, इंदरजीत मौर्य, अवधेश मद्देशिया, अमरदत्त यादव, मुन्नी देवी, अनिल ठाकुर, छोटेलाल गुप्ता, अजय गौतम, दीपक श्रीवास्तव, राकेश राय आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया : 100 गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण-पत्र, सीडीओ बोले- फिर चीनी का कटोरा बनेगा जनपद

Sunil Kumar Rai

बापू इंटर कॉलेज में डीएम और एसपी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह : तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Satyendra Kr Vishwakarma

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!