खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने 5 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : गलत रिपोर्ट देने पर खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर को नोटिस जारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने विकास खण्ड सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय डेहरी उर्फ तिलौली, परसिया बंशी उर्फ भरथुआ, धतुरा, पुरैना एवं छत्रपुरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में यह पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय पुरैना को छोड़कर किसी भी विद्यालय में कम्पोजिट ग्राण्ट से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हो रहा है। जबकि 18 नवंबर 2022 को खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी, सलेमपुर ने अवगत कराया था कि सलेमपुर में सभी विद्यालयों में कम्पोजिट ग्राण्ट की धनराशि से रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है।

इससे यह स्पष्ट है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गलत एवं भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर (Block Education Officer – BEO Salempur) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि 20 नवंबर 2022 से विद्यालय की रंगाई-पुताई का कार्य प्रारम्भ करा दें। इन सभी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (Mid Day Meal) मीनू के अनुसार बनाया जा रहा था।

जनपद स्तरीय कार्यशाला 23 नवंबर को
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षान्तर्गत दिव्यांग बच्चों (CWSN) की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 23 नवम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक सम्बन्ध लॉन रूद्रपुर मोड़ देवरिया में किया जायेगा।

Related posts

देवरिया के बेपरवाह कर्मचारी : कड़ी कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद गायब रहे वीएलई, दो अफसरों को नोटिस जारी  

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित निवासी को दी स्मार्ट छड़ी : लाभार्थी ने ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

करोड़ों यात्रियों को मिलेगा लाभ : गोरखपुर कैंट से वाल्मीकिनगर और 2 अन्य रूट पर डबल रेल ट्रैक बनाने का रास्ता साफ, 1120 करोड़ की लागत से बनेगा

Harindra Kumar Rai

शहर में चिन्हित हुए 2500 से ज्यादा पोल : अब तक 570 बदले गए, डीएम ने व्यापारियों को दिया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : बंद नलकूपों की गलत जानकारी देने पर दो अफसरों को नोटिस, डीएम ने 3 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!