खबरेंदेवरिया

देवरिया को मिला मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का तोहफा : एक कॉल पर पशुपालकों के द्वार पहुंचेंगे डॉक्टर

Deoria News : गांधी सभागार विकास भवन, देवरिया में आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों के द्वारा पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाई गई।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Establishment And Strengthering of Veterinary Hospital and Dispensries (ESVHD) के अन्तर्गत मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारम्भ / फ्लैग ऑफ कार्यक्रम की Live Streaming के माध्यम से सम्पन्न की गयी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी द्वारा 26 मार्च को प्रातः 10 बजे से 5-कालीदास मार्ग, लखनऊ पर किया गया।

जनपद में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारम्भ / फ्लैग ऑफ सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम द्वारा प्रदेश में आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 उपलब्ध कराया गया, जिसके द्वारा पशु चिकित्सा एवं पशुओं के अन्य रोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से पशु चिकित्सक पशुपालक के द्वार पर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे।

देवरिया में कुल पशुधन आबादी 478770 है, प्रति एक लाख पशुधन संख्या पर एक मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध करायी गयी है। इन वाहनों को तहसील मुख्यालय पर रखा जायेगा तथा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन चिन्हित ग्रामों में भ्रमण किया जायेगा।

प्रत्येक वाहन में एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेटनरी स्टाफ तथा वाहन चालक रहेगा तथा उसमें पशु चिकित्सा से सम्बन्धित आवश्यक दवाएँ एवं शल्य चिकित्सा हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध होगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट का संचालन जीवीके ईएमआरआई संस्था द्वारा किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य विभागीय कर्मचारी / अधिकारियों के साथ पवन मिश्रा अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, प्रधान संघ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Related posts

बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकायों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : 2 साल बाद होगा नए निकायों का चयन, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

घर बैठे बनवाएं परिवार आईडी : हर फैमिली की होगी खास आईडी, ऐसे हर घर को रोजगार का लक्ष्य पूरा करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पुलिस पर हमला और पेट्रोल पंप लूट मामले में 35 नामजद सहित सैकड़ों पर केस दर्ज, दो दर्जन गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

चिंताजनक : 4 जिलों में 4 महीने में 82 बच्चे लापता, खाली हाथ तलाश रही पुलिस

Harindra Kumar Rai

यूपी : भाजपा से गठबंधन पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!