खबरेंदेवरिया

देवरिया डीएम और सीडीओ की खास पहल : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षणिक टूर, दिया धन्यवाद

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षिक भ्रमण की गतिविधि चलाई जा रही है।

इसी क्रम में रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवरिया सदर की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण संपन्न हुआ। पूर्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भाटपार रानी, बनकटा एवं रामपुर कारखाना की बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण कराया जा चुका है।

सदर विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं के शैक्षिक भ्रमण को रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

शैक्षिक भ्रमण में 54 बालिकाओं के दल को गोरखपुर स्थित तारामंडल, चिड़ियाघर एवं नौका विहार केंद्रों पर भ्रमण कराया गया है। भ्रमण में सभी बालिकाएं काफी उत्साहित दिखीं। सभी बालिकाओं ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस भ्रमण में वार्डन प्रज्ञा द्विवेदी और विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, गोरखपुर होते हुए बिछेगा नया रेल ट्रैक, पैसेंजर ट्रेनें समय से भरेंगी फर्राटा, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के किसानों से खरीदी गयी 21 टन पराली : जिलाधिकारी की अपील-फसल अवशेष न जलाएं कृषक

Abhishek Kumar Rai

विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले : मोदी सरकार के 9 साल रहे बेमिसाल, रामपुर कारखाना के लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Sunil Kumar Rai

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!