खबरेंदेवरिया

डीएम ने मेहड़ा पुरवा में आवास योजना का जाना हाल : रिश्वतखोरों को दी चेतावनी, लाभार्थियों को नसीहत

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने गुरुवार को मेहड़ा पुरवा स्थित साहू टोला में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर योजना की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम आवास योजना के नाम पर यदि कोई अधिकारी, कार्मिक अथवा कोई अन्य शख़्स किसी भी तरह का धन मांगे तो इसकी सूचना तत्काल 05568-222262 अथवा 225351 पर दें। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आवंटन पूर्णतया पारदर्शी तरीके से होता है। एक बार आवास योजना सूची में नाम आने के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होता। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। वंदना पत्नी धनंजय ने बताया कि वे झोपड़ी में निवास करती हैं। बरसात होने पर काफी दिक्कत होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पचास हजार रुपये की पहली और डेढ़ लाख रुपये की दूसरी क़िस्त मिल चुकी है। पक्का घर बनने के बाद सहूलियत होगी।

सुमन पत्नी जयराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें समय से धन मिल गया है। बारिश की वजह से अभी निर्माण कार्य रुका हुआ है। जैसे मौसम सही होगा निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

परियोजना अधिकारी डूडा विनोद मिश्रा ने बताया कि साहू टोला में 12 लाभर्थियों का आवास बन रहा है। जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देश दिया कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार आवास का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

UP Election-2022 : देवरिया में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, पथरदेवा और रुद्रपुर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी अखाड़े में

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के करोड़ों लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया मिशन, सीएम ने निवासियों से की ये अपील

Harindra Kumar Rai

IGRS Ranking में देवरिया को मिला यूपी में दूसरा स्थान : डीएम ने दीं शुभकामनाएं, जानें कैसे मिली ये उपलब्धि

Harindra Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai

देवरिया रोजगार मेला में 341 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन : इन कंपनियों में काम करने का मिलेगा मौका

Kajal Singh

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल : सीडीओ की जांच में बंद मिला बनकटा स्वास्थ्य केंद्र, बेतरतीब बाहर रखी मिली दवाइयां और सामान

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!