खबरेंदेवरिया

निरीक्षण : जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का जाना हाल, कहीं बच्चे कम तो कुछ केंद्र मिले बंद, हुई ये कार्रवाई

Deoria news : जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने गुरुवार को शहर में मुन्शी गोरखनाथ टोला वार्ड में बाल विकास परियोजना की संचालित कुल 06 केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू देवी, सहायिका पानमती देवी तथा दूजा देवी अनुपस्थित पायी गयीं।

रेनू देवी का केन्द्र बन्द पाया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड के अन्य 05 केन्द्र संचालित पाये गये। कमलावती देवी,  इन्दू तिवारी, पूनम जायसवाल,  इन्दू देवी, जरीना खातून आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां केन्द्र पर उपस्थित रहकर केन्द्र का संचालन कर रही थीं।  

वेतन कटा

इनकी सहायिका सोनमती देवी,  मोती पाण्डेय,  जुमरातन,  बेचना देवी केन्द्र पर उपस्थित थीं व केन्द्र संचालन में सहयोग कर रही थीं। अनुपस्थित/केन्द्र संचालन न करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका का इस माह का मानदेय रोकने सम्बन्धी निर्देश दिया गया।

संख्या बहुत कम थी

आंगनवाड़ी कार्यकत्री जरीना खातून के केन्द्र पर बच्चों की संख्या बहुत कम थी। इस क्रम में उपस्थित सहायिका बेचना देवी से बच्चों की पहचान करायी गयी, जिससे पता चला कि वह बच्चों व उनके परिवार गण को नहीं जानती हैं। इससे परिलक्षित हुआ कि सहायिका को न तो बच्चों के बारे में पता है और न ही वे उनके घर के बारे में जानती हैं, जो उनका मुख्य कार्य है।

बच्चों को केन्द्र पर लाना सुनिश्चित करेंगी

उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन केन्द्र संचालन के समय सहायिका सर्वे क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को केन्द्र पर लाना सुनिश्चित करेंगी। भविष्य इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी

संचालित केन्द्रों पर बच्चों के कम होने व साफ-सफाई न पाये जाने पर फटकार लगायी गयी एवं बच्चों की संख्या को बढ़ाये जाने तथा केन्द्र पर साफ सफाई रखकर केन्द्र संचालन कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। सचेत किया गया कि शहर परियोजना में नियमित निरीक्षण किया जायेगा एवं भविष्य में केन्द्र संचालन न करने वाली व लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

विकास कार्यों में रूचि नहीं ले रहे अफसर : सीडीओ ने आधा दर्जन अधिकारियों को दिया नोटिस, इन विभागों में ज्यादा लापरवाही

Rajeev Singh

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन, देवरिया के हर कोने से पहुंचे लोग

Abhishek Kumar Rai

Adani Group को मिला 10238 करोड़ : Ganga Expressway का 80 फीसदी हिस्सा तैयार करेगी कंपनी

Harindra Kumar Rai

‘आज पूरी दुनिया आयुष के पीछे भाग रही’: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बोले सीएम, दिया ये संदेश

Pushpanjali Srivastava

Deepawali 2021 : यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!