खबरेंदेवरिया

Deoria news : विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, छात्र-अध्यापक रिश्तों को किया रेखांकित

Deoria news : विकास खण्ड रामपुर कारखाना में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह-2022 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA BJP) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता अमित सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना रोहित पाण्डेय मौजूद रहे।

शिक्षक सम्मान समारोह-2022 में विकास खण्ड रामपुर कारखाना के 26 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक की भूमिका हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण होती है तथा सभी शिक्षक अपने विद्यालय में स्वयं को अपने छात्रों का अभिभावक मानते हुए कार्य करें।

नई ऊर्जा का संचार होता है

डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दी एवं बेसिक शिक्षा में शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे निपुण आदि पर चर्चा की। वरिष्ठ प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि पुरस्कार मिलने से शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

इन्हें मिला सम्मान

इस अवसर पर शिक्षक राम प्रसाद, रंजना चौबे, श्रीराम गुप्ता, सरफुद्दीन अंसारी, सत्य प्रकाश कुशवाहा, संतोष गुप्ता, सुरजीत सिंह, फरहानुल्लाह, राघवेन्द्र त्रिपाठी, यासिर अफजल, ओमप्रकाश यादव, रामाश्रय प्रसाद, राजेश राय, तारिक सिद्दीक़ी, यासमीन जहाँ, भोला चौधरी, भारती तिवारी, शीबा शाहीन, मंजू सिंह, ज्ञानेश यादव, अरविंद मिश्रा, रेखा रावत, रामध्यान, अखिलेश तिवारी, विनय सिंह, दीप नारायण सिंह तथा समस्त एआरपी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बेहतर करें अध्यापक

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए उनसे भविष्य में और भी बेहतर करने की अपील की, जिससे विकास खंड में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे और बेसिक शिक्षा को नवीन ऊँचाइयों पर ले जाया जा सके। साथ ही उन्होंने शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर समस्त एआरपी गण, शिक्षक निर्भय राय, अतुल मिश्रा, प्रेम नारायण, राजू चौरसिया, विजय शंकर यादव, विवेक मिश्रा, अरविंद राय, आशुतोष चतुर्वेदी, आनंद सिंह, राधाकृष्ण शाही तथा समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

DEORIA : देवरिया में 11000 आयुष्मान कार्ड सत्यापन के लिए पेंडिंग, सीडीओ ने आईएसए के अधिकारी को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम : देवरिया में 61 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुए 5 लाख, 75 लोगों को मिली घरौनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh

खास खबर : देवरिया दौरे पर आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साथ ले गए ये खास सामान, उसरा बाजार में फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

स्मार्ट क्लास से यूपी की शिक्षा प्रणाली में आएगा बड़ा बदलाव : एससीईआरटी सिलेबस बेस्ड डिजिटल कंटेंट होगा उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने सरकारी कर्मियों को दी वार्निंग : इस पोर्टल पर दें हर जानकारी, उल्लंघन हुआ तो रुकेगा प्रमोशन और…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!