खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पराली संग्रहण का किया शुभारंभ : देवरिया में इन दो फर्मों को मिली जिम्मेदारी

Deoria News : जैव उर्जा नीति 2022 (प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर नैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू ऑफ काप रेजिड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन) योजनान्तर्गत जनपद देवरिया में फसल अवशेष / पराली संग्रहण करते हुए गोरखपुर स्थित धुरियापार, सीबीजी प्लान्ट में पराली पहुंचाने हेतु एग्रीगेटरों का चयन जिला स्तरीय समिति के द्वारा किया गया।

इसके अन्तर्गत बीते दिनों चयनित दो एफपीओ पूर्वांचल पोल्ट्री प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड व ओम किसान फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाया तथा लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी देते हुए पराली संग्रहण के कार्य का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर राजेश कुमार सिंह उप कृषि निदेशक, मृत्युंजय कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, संतोष कुमार मौर्य भूमि संरक्षण अधिकारी, बीएन प्रसाद शाखा प्रबन्धक बड़ौदा यूपी बैंक हरैया, प्रदीप कुमार, अवर अभियन्ता ओंकारनाथ दूबे वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए अविनाश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया : एमएलए के निर्देश के बावजूद गौरी बाजार पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज, पीड़ित पक्ष ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

यूपी : गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर काम करेगी योगी सरकार, 100 दिन में आवारा पशुओं से मिलेगी राहत, जानें कैसे

Sunil Kumar Rai

Deoria News : एससी और एसटी वर्ग के नागरिक प्रशिक्षण के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, इन ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया-हाटा और गोरखपुर समेत चौड़ी होंगी दो दर्जन सड़कें, मास्टर प्लान से बदलेगी जिले की सूरत

Sunil Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 : महिला आयोग की सदस्य के समक्ष पेश हुए महिलाओं से जुड़े 30 प्रकरण, धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के मामले ज्यादा

Abhishek Kumar Rai

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!