खबरेंदेवरिया

देवरिया : बसपा ने खड्डा, फाजिलनगर और रुद्रपुर सहित 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें किसे मिला मौका

Deoria News : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने 5 फरवरी 2022 को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के छठे चरण के बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इसमें देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा सीट से सुरेश कुमार तिवारी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कुशीनगर की खड्डा सीट से डॉक्टर निसार अहमद और फाजिलनगर से इलियास अंसारी को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है।

लिस्ट जारी हुई
पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 5 फरवरी को छठे चरण के विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती (BSP Chief Mayawati) के निर्देश पर यह सूची जारी की गई है। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इनके नाम शामिल
लिस्ट में जिन अन्य उम्मीदवारों का नाम है, उसमें बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से भुवन प्रताप सिंह, महाराजगंज की नौतनवा सीट से अमनमणि त्रिपाठी, सिसवा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर की सहजनवा सीट से सुधीर सिंह और बलिया की बैरिया सीट से सुभाष यादव को शामिल है।

बदला उम्मीदवार
बसपा ने रुद्रपुर सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है। 5 फरवरी को जारी लिस्ट के मुताबिक रुद्रपुर सीट से मनीष पांडे को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आज जारी सूची में बसपा ने इस सीट से सुरेश कुमार तिवारी को मौका दिया है। वह फिलहाल भाजपा के विधायक हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया।

Related posts

देवरिया के इस स्कूल में 3 उर्दू अध्यापक नियुक्त : पढ़ने वाला एक भी छात्र नहीं, गड़बड़ियां देख हैरान हुए डीएम

Rajeev Singh

डीएम जेपी सिंह ने पहाड़पुर गांव का किया दौरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट

Rajeev Singh

देवरिया : आरोग्य भारती ने मरीजों को दी मुफ्त दवाई, लोगों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : पार्षद से पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं, अब भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार निकालेगी बंपर शिक्षक भर्ती, 25 हजार छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवकों को मिलेगी नौकरी, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!