खबरेंदेवरिया

नोनापार ग्राम चौपाल में डीएम ने ग्रामवासियों को दिए टिप्स : इन उपायों से ग्रामीण क्षेत्रों की बदल सकती है तस्वीर

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बीते दिनों भटनी ब्लाक के ग्राम पंचायत नोनापार में ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति परखी एवं ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

जिलाधिकारी अपराह्न 3 बजे भटनी ब्लाक के ग्राम पंचायत नोनापार पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास के विषय में जानकारी प्राप्त की। डीएम को बताया गया कि गांव में कुल 599 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी 5,214 है।

गांव में वृद्धावस्था पेंशन के 128, विधवा पेंशन के 34 एवं दिव्यांग पेंशन के 6 लाभार्थी ग्राम में निवास करते हैं। ग्राम स्तर पर 10 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिया।

डीएम ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करना है। इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला जनता के द्वार आया है। डीएम ने ग्रामीणों को एफ़पीओ गठन के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बायोफ्लॉक मत्स्य पालन, बकरी पालन, भीमा प्रजाति के बांस का उत्पादन, मखाना की खेती सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एफपीओ ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एफपीओ गठन का अनुरोध किया।

ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए थे, जिनका निरीक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण भी किया।

ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सीमा पांडेय, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, ग्राम प्रधान दुलारी देवी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : पुलिस-प्रशासन ने गैंगेस्टर की 41 लाख की संपत्ति कुर्क की, ऐसे हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

शीशम और सागौन के पौधे लगा कर यूपी ने रचा कीर्तिमान : इस विभाग ने रोपे सबसे अधिक वृक्ष

Satyendra Kr Vishwakarma

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

4 फरवरी को 25000 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!