खबरेंदेवरिया

देवरिया : सपा ने बरहज से मुरली मनोहर को बनाया नया उम्मीदवार, फिर चूके पीडी

Deoria News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बरहज विधानसभा (Barhaj Assembly) से एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने इस बार विजय रावत की जगह मुरली मनोहर जायसवाल को नया उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पीडी तिवारी (Purendu Tiwari) के समर्थकों को एक और झटका लगा है। पीडी इस सीट पर सबसे प्रबल दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने दूसरी बार में भी उन्हें टिकट नहीं दिया।

बीते दिनों जारी लिस्ट के मुताबिक बरहज विधानसभा पर समाजवादी पार्टी ने विजय रावत को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद पीडी तिवारी के समर्थकों और स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे।

फिर लगा झटका
उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी यहां से अपने कद्दावर नेता पूर्णेंदु तिवारी को चुनावी अखाड़े में उतारेगी। लेकिन दो दिन पहले पार्टी ने विजय रावत को हटाकर मुरली मनोहर जायसवाल को मौका दिया है। मुरली मनोहर पहले भारतीय जनता पार्टी में थे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

खनन माफिया के खिलाफ लड़े
पीडी तिवारी बरहज सीट पर सबसे सक्षम दावेदार थे। वह पिछले 5 साल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की नीतियों और बरहज में अवैध खनन माफिया के खिलाफ लगातार सक्रिय थे। कई मौकों पर उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) को अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई में ढिलाई पर आंदोलन की चेतवानी दी थी।

खूब मेहनत की थी
इसके अलावा कोविड-19 के दौरान पीडी ने न सिर्फ बरहज, बल्कि इस विधानसभा के लोग देश दुनिया में जहां भी थे, उनकी खूब मदद की। स्थानीय लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी। बरहज की विरासत को बचाए रखने के लिए उन्होंने अथक मेहनत की है। लेकिन दूसरी बार भी टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक और सपा के कैडर हैरान हैं।

असर दिखाई देगा
समाजवादी पार्टी के समर्थकों का कहना है कि मुरली मनोहर जायसवाल पहले भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा थे। साथ ही वह राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े हैं। ऐसे में पार्टी ने पूर्णेन्दु तिवारी को दरकिनार कर जायसवाल को टिकट देकर बड़ी गलती की है। इसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस फैसले से सपा कैडर के साथ-साथ पार्टी के वोट बैंक में भी फूट पड़ेगी।

Related posts

लम्पी संक्रमण को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी : बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो बरतें एहतियात

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम ने 10 लेखपालों पर की कार्रवाई, शानदार काम करने वालों को मिलेगा इनाम, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

योग जीवन को सुखमय और तनाव मुक्त बनाने की सरल प्रक्रिया है : मंत्री विजय लक्ष्मी

Rajeev Singh

सीएम योगी ने गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ और एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का लिया जायजा: संस्थाओं को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

पढ़ें हवन में स्वाहा और स्वधा उच्चारण के मायने : सीएम योगी ने बताया, जानें क्यों मुगल बादशाह शाहजहां ने की सनातन की प्रशंसा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में बनेगा ईसीएचएस कैंटीन : मिलेगी मॉडल पॉलिक्लिनिक की भी सुविधा, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!