उत्तर प्रदेशखबरें

बजट सत्र से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा : विधायकों और पत्रकारों से बदसलूकी

पुष्पांजलि श्रीवास्तव,

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आक्रोशित हो गए।

सपा विधायकों और पत्रकारों के साथ हाथापाई भी की गई। हालांकि सत्र शुरु होने पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा में इस तरह का हंगामा करना उचित नहीं, शांति के साथ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए सत्र का हिस्सा बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए उन्नाव की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता के प्लॉट में दलित लड़की का शव गड़ा मिला था। उनके द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी।

वहीं ललितपुर में एक नाबालिग बालिका के साथ सपा नेता के दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई थी, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो उनके सामने ऐसी घटनाओं की पूरी लिस्ट है, लेकिन वह उन सबको दोहराना नहीं चाहेंगे जिससे सत्र में अनावश्यक स्थिति उत्पन्न हो।

योगी की टिप्पणी पर नेताओं ने बजाई तालियां
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता का चोरी के वाहनों के साथ पकड़े जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 इंजन बस गियर 5 दो स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर समेत कई वाहन व सामान प्राप्त हुए थे।

उनकी इस बात को सुनते ही सत्र में मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी। सीएम ने इन घटनाओं को दोहराते हुए कहा कि इन सबके बावजूद सपा कानून व्यवस्था के बारे में हम से प्रश्न करती है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में प्रश्न करती है।

उन्होंने कहा कि क्या यह सच नहीं कि पिछली सरकारों में थाना और तहसीलें गिरवी रख दी जाती थीं। उन्होंने यह दावा किया कि एक भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता थाना और तहसीलों में अनावश्यक सिफारिश करने नहीं जाता है। कोई भी कार्यकर्ता ट्रांसफर पोस्टिंग का सौदेबाजी नहीं करता है, ना ही उसका उद्योग बनाता है।

Related posts

बैठक : कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से उद्यमी निराश, अध्यक्ष से गिनाईं समस्याएं

Abhishek Kumar Rai

मुलाकात : इजराइल की तकनीक से बुंदेलखंड में पूरे साल होगा फसलों का उत्पादन, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी के फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे अर्जेंटीना के ट्रेनर, कृषि के क्षेत्र में भी होगा सुधार

Rajeev Singh

Deoria News : मानव स्थली पब्लिक स्कूल में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, किया सम्मानित

Shweta Sharma

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!