खबरेंदेवरिया

BREAKING: देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत

Deoria Sadar : देवरिया जिले में जमीन के विवाद में दो पक्षों में आज जमकर मारपीट हुई, जिसमें चोट लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट शांत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विरोध करना पड़ा भारी
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहरा गढ़ पुरवागांव में राम नगीना यादव अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका उनके पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। 40 साल पहले दोनों पक्षों में बंटवारा हुआ था, लेकिन अब पट्टीदार उस बंटवारे को ना मानकर निर्माण कराने में लगे थे।

सिर में लगी चोट
आज जब पट्टीदारों ने निर्माण शुरू कराया, तो राम नगीना यादव ने मौके पर जाकर उसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और फिर जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से राम नगीना यादव के सिर पर वार किया गया। उन्हें गहरी चोट आई और वह अचेत होकर मौके पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्रवाई की जाएगी
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। मृतक राम नगीना यादव के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। एसएचओ कोतवाली ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वही घर के बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

Related posts

इतिहास रचने से चूका इसरो : SSLV की पहली उडान टर्मिनल चरण में डाटा लॉस का शिकार हुई, इस खामी ने किया निराश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पूर्व सैनिकों ने रखीं 15 मांगें : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया ये आश्वासन, बैठक में उठे ये मुद्दे

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, सीएम रहेंगे मौजूद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!