खबरेंदेवरिया

Deoria News : आंकड़ों से विकास की राह बनाने वाले प्रो महालनोबिस का मनाया गया जन्मदिन, पढ़ें उनकी उपलब्धियां

Deoria News : जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, जनपद देवरिया में बुधवार को  “सांख्यिकी दिवस” का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। वर्ष-2022 में सॉख्यिकी दिवस का विषय वस्तु “सतत् विकास के ऑकड़े है।

कोलकाता में 29 जून, 1893 में हुआ था

प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के महान् सांख्यिकीविद और वैज्ञानिक प्रो प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस (Prasanta Chandra Mahalanobis) का जन्म कोलकाता में 29 जून, 1893 में हुआ था। प्रो महालनोबिस ने सांख्यिकी में नव प्रयोग कर सूत्रों को अत्यन्त सरल बनाया एवं व्यवहारिक रूप में प्रयोग किया। सतत् विकास में विश्व के 193 देशों का एक साथ मिलकर 17 लक्ष्यों को प्राप्त कर दुनिया को 2030 तक बेहतर बनाने का वादा किया गया है। सतत् विकास में गरीबी, भुखमरी, पर्यावरण, शिक्षा आदि का विकास किया जाना है।

टूल्स के रूप में उपयोग किया जा रहा है

अर्थ एवं सख्या विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों में प्रो महालनोबिस के सिद्धान्तों / सूत्रों का प्रयोग राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकाक इत्यादि में किया जाता है। मो अनवर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ने बताया कि प्रो महालनोबिस ने साँख्यिकीय सूत्रों को कृषि व्यवसाय, कारखाना, जनसंख्या विश्लेषण या अन्य सरकारी / प्राइवेट क्षेत्रों में स्टैटिस्टिकल टूल्स के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

इन्होंने लिया हिस्सा

उक्त कार्यक्रम में अपर सांख्यिकीय अधिकारी सतीश चन्द, आलोक कुमार सिंह, आदेश सिन्हा, संजीव कुमार गोंड, वरिष्ठ सहायक यशवन्त राम, संतोष कुमार यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, मो अनवर, सतीश चन्द,  आलोक कुमार सिंह, आदेश सिन्हा, संजीव कुमार गोंड, वरिष्ठ सहायक, यशवन्त राम,  संतोष कुमार यादव, ओम प्रकाश गुप्ता,  रामवचन यादव, संजीव कुमार, अनीश कुमार खरवार  उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम योगी ने कनार्टक में सुनी पीएम के मन की बात : इन वजहों से खास रहा सौवां एपिसोड

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में सनसनीखेज मामला : बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4500 सेंटर पर तुरंत धान खरीद शुरू करने के दिए आदेश, अफसरों से मांगी ये रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

4 महीने में 15 लाख किमी का सफर तय करेगा आदित्य : सीएम योगी ने देश के पहले सोलर मिशन पर इसरो को दी बधाई

Rajeev Singh
error: Content is protected !!