खबरेंपूर्वांचल

पहल : स्वचालित वैन रोजाना 1000 लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगी, सीएम योगी ने किया रवाना

-मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ की लागत से तैयार की गयी स्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया

-आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्षम लोगों एवं संस्थाओं को आगे आना चाहिए – सीएम

-इस फूड वैन से हर दिन 1000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

Gorakhpur News : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनपद गोरखपुर में गोरखनाथ मन्दिर से गैलेन्ट ग्रुप द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण के लिए 02 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गयी स्वचालित किचन फूडवैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्षम लोगों एवं संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस फूड वैन से हर दिन 1000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने फूडवैन को झंडी दिखाने के पूर्व उसके भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएंगे

इस अवसर पर गैलेन्ट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल से ही मुख्यमंत्री जी के सेवा भाव से प्रेरित होकर लगभग दो महीने लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क भोजन वितरण किया था। उसी क्रम को बढ़ाते हुए तय किया कि ऐसे मरीज व उनके तीमारदार जिनके सामने भोजन की समस्या रहती है, उन्हें परेशान होने से बचाया जाए। साथ ही, दूसरे अन्य जरूरतमंदों को भी निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी अहम साबित हुईं लोक अदालतें : हजारों घर टूटने से बचे, संवरीं हजारों जिंदगियां

Rajeev Singh

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें सीएचओ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की सख्ती : इंदुपुर-2 स्कूल स्टॉफ को नोटिस, इन प्रोजेक्ट के ठेकेदार और कार्यदायी संस्था पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh
error: Content is protected !!