खबरेंदेवरिया

BREAKING : शाहपुर ग्राम प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, चयन में अनियमितता पर हुआ एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने विकास खण्ड रामपुर कारखाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम प्रधान नजबुन निशा को सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव एवं सफाई कार्य में कर्मी के चयन में अनियमितता बरते जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

15 दिन का दिया वक्त

डीएम ने 15 दिन के अन्दर जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखे जाने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में अथवा सन्तोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह मानते हुए कार्रवाई की जायेगी कि प्रधान पद के दायित्वों का सम्यक निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

नियम विरुद्ध है

सामुदायिक शौचालय के रख रखाव का कार्य व दायित्व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सुनिश्चित कराने की पहली प्राथमिकता दिये जाने के शासनादेश के बावजूद प्रधान निशा ने शासनादेशों के विपरित समूह का चयन न कर के पानमती देवी पत्नी मोहन का चयन कर लिया, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है।

नोटिस जारी किया

सामुदायिक शौचालय का संचालन भी नहीं हो रहा है, जिसके कारण जन सामान्य इसका उपयोग नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान निशा ने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन पंचायत राज अधिनियम के अनुरुप नहीं किए जाने के फलस्वरुप जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

स्वयं जिम्मेदार होंगी

समय से व सन्तोषजनक जबाव नहीं देने की दशा में अग्रेत्तर कार्रवाई भी कर दी जायेगी, जिसके लिये सम्पूर्ण रुप से वह स्वयं जिम्मेदारी होगी।

Related posts

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

Shweta Sharma

यूपी में मिशन रोजगार : 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, 2 महीने में सीएम ने दिए 13000 नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Rajeev Singh

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में पराली जलाने पर 10 किसानों पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

राम मंदिर से पहले राम जन्मभूमि पथ का होगा विकास : सीएम योगी के सपने को करेगा साकार, सुंदरतम अयोध्या…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!