खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में पराली जलाने पर 10 किसानों पर लगा जुर्माना

Deoria News : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में हुई फसल अशेष/ पराली जलाने के फसल अवशेष जलाये जाने के पुष्टि के उपरान्त तहसील बरहज के 03, सलेमपुर के 04 तथा तहसील रुद्रपुर के 03 व्यक्तियों के ऊपर पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किए गए हैं।

पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि तहसील बरहज के राजस्व ग्राम बसहिया मईल के श्रीराम गुप्ता, मरहवां की विद्यावती देवी, जिगनी सोन्हौली के वशिष्ठ पर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

इसी प्रकार तहसील सलेमपुर के राजस्व ग्राम चेरो के मुकेश यादव, खुखुन्दू के अंगद, पवन, राजस्व ग्राम नरेंद्र के विजय कुमार, अजय, भटनी के हरिश्चंद्र, तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम कोरया के दिवाकर, रमेश, जंगल अगदहा के जयराम तथा राजस्व ग्राम जद्दू परसिया के हरिनन्दन और तारकेश्वर पर अर्थदंड लगाया गया है।

जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने जनपद के सभी कृषकों को अवगत कराया है कि वे अपने फसल कटाई के द्वारा खेत में पड़े अपशिष्ट (पुवाल) को कदापि न जलाएं। सेटेलाइट के माध्यम से किसानों के खेतों की निगरानी की जा रही है। यदि किसान पराली जलाते हैं तो तत्काल पता चल जाता है कि किस अक्षांश-देशान्तर पर जली है, तत्पश्चात लेखपाल एवं कृषि विभाग के कर्मचारी के माध्यम से जाँच कराकर कार्रवाई की जा रही है जिसमें 2 एकड़ जलाने पर 2500 रुपये, 2-5 एकड़ जलाने पर 5000 रुपये और 5 एकड़ से उपर जलाने पर 15000 रुपये अर्थदण्ड निर्धारित किया गया है। 

यदि किसान फसल के अवशेष को जलाते है तो प्रथम बार अर्थदण्ड एवं दूसरी बार जलाने पर अर्थदण्ड के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के अनुदान से वंचित किया जा सकता है। पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। वहीं इससे निकलने वाले हानिकारक धुएं से पर्यावरण में प्रदूषण की वृद्धि होती है, जिसके कारण जीव-जन्तु के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

Related posts

डीएम ने पैकौली महाराज मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा : वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा-अर्चना

Sunil Kumar Rai

स्कीम : बेटियों की शादी के लिए अनुदान दे रही यूपी सरकार, ऑनलाइन करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों से मांगा जवाब : इस वजह से हुई सख्ती

Rajeev Singh

Kargil Vijay Diwas 2022 : सीएम योगी ने कारगिल में शहीद सपूतों के परिजनों को किया सम्मानित, कहा – बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में तमंचे पर डिस्को : अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, महुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!