खबरेंदेवरिया

देवरिया में 15 नवंबर को भव्य जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा : अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने तेज की तैयारी, इस वजह से खास होगा आयोजन

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। जिसमें 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस को मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जयप्रकाश शाह ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रति वर्ष ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।

इसी के तहत 15 नवम्बर को जिला पंचायत सभागर में सुबह 10 बजे से जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। इसमें सभी मंडलों से कम से कम 20 जनजातीय समाज के लोग रहें, इसके लिये सभी मण्डल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गयी है। जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक हो, इसके लिये हम सभी जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आज से ही लोगो से सम्पर्क करना शुरू कर दें।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा राजू गोंड़ ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भारत में आदिवासी समुदाय भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती पर मनाते हैं। 15 नवम्बर को होने वाला जनजातीय गौरव दिवस सफल हो, इसके लिये हम सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करें।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन प्रकाश, राजकुमार गोंड़, बलिराम सिंह गोंड़, शिवजी शाह, जय खरवार, राम अवतार खरवार, जितेन्द्र गोंड़, परमात्मा गोंड़, सुरेन्द्र गोंड़, सूरज गोंड़, हरिन्द्र गोंड़, श्याम गोंड़, बबलू खरवार, किरन गोंड़, नंदू गोंड़, कमलेश गोंड़ आदि रहे।

Related posts

रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बहू सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया, बेटे ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

सहूलियत : अब तहसील दिवस में भी बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Sunil Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

DEORIA : भाजपा किसान मोर्चा ने 800 से अधिक लाभार्थी किसानों का किया अभिनंदन, हर गांव में पहुंचे पदाधिकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!