खबरेंदेवरिया

DEORIA : भाजपा किसान मोर्चा ने 800 से अधिक लाभार्थी किसानों का किया अभिनंदन, हर गांव में पहुंचे पदाधिकारी

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) की वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर  “एक साल बेमिसाल उत्सव” कार्यक्रम के तहत मोर्चा ने जनपद के सभी मंडलो में लाभार्थी किसानों का अभिनंदन किया।

मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की पहल

देवरिया नगर मण्डल में आयोजित लाभार्थी किसानों के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि एक साल बेमिसाल उत्सव के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक मण्डल में लाभार्थी किसान भाइयों का माल्यार्पण करके, तिलक-चंदन लगाकर उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।

869 कृषकों तक पहुंचे

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने के लिये किसान कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, जिससे किसान लाभान्वित होकर समृद्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला और मंडल पदाधिकारियों ने जनपद के 869 लाभार्थी किसान परिवारो में जाकर उनका अभिनंदन किया।

किसानों के बीच पहुंचे

सलेमपुर विधानसभा  के लार मण्डल में किसान मोर्चा के सहप्रभारी बृजेश धर दुबे और रजनीकान्त सिंह, रामपुर कारखाना विधानसभा के बैकुंठपुर मण्डल में जिला उपाध्यक्ष भाजपा गंगा सिंह कुशवाहा, पथरदेवा विधानसभा के तरकुलवा मण्डल में रविन्द्र राय कुँवर, देवरिया विधानसभा के देहात मण्डल में जिला मंत्री किसान मोर्चा रानू सिंह और  दिनेश गुप्ता किसानों के बीच पहुंचे।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

इसी तरह रुद्रपुर विधानसभा के पकड़ी और रामलक्षन मण्डल में जिला मंत्री किसान मोर्चा भगवान यादव, बरहज विधानसभा के भलुअनी मण्डल में रितेश शर्मा और बरहज देहात मण्डल में काशीपति शुक्ल, भाटपाररानी विधानसभा के घांटी में संजय सिंह और पड़री में हृदयालाल शर्मा ने किसान परिवारों में जाकर उनका अभिनंदन किया।

Related posts

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

तटबंधों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी : ग्राम प्रधानों से की बात, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : विदेश जाने वालों को ठगी से बचाएगी योगी सरकार, प्रशिक्षण देकर दिलाएगी रोजगार, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी ने किया बैरक का शिलान्यास : बोले-योगी सरकार में पुलिसकर्मियों को मिल रही बेहतर सुविधा

Swapnil Yadav

5G Spectrum Auction : मोदी सरकार ने 5जी स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी को दी मंजूरी, बिडर्स का रखा जाएगा ख्याल, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!