खबरेंदेवरिया

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों, नगर पालिका, पंचायतों के प्रभारियों और संयोजकों की आवश्यक बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।

प्रदेश महामंत्री ने ली जानकारी
बैठक में प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा और एमएलसी अनूप गुप्ता ने एक-एक कर सभी प्रभारियों और संयोजकों से सभी पालिकाओं और पंचायत के साथ-साथ वार्ड में भाजपा की स्थिति को जाना। प्रदेश महामंत्री ने पार्टी द्वारा चलाये गये मतदाता पुनिरीक्षण अभियान, वार्ड बैठक की भी एक-एक कर बहुत बारीकी से जानकारी ली। जहां कमी दिखाई दी, वहां ठीक करने का निर्देश दिया।

चुनाव जीतने का दिया मंत्र
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने देर रात तक भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, पालिकाओं व पंचायतों के संयोजको की बैठक में जानकारी लेने के बाद चुनाव जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और परिश्रम तथा आप सब की कुशल रणनीति से पार्टी को चुनाव जीतना है।

उन्होंने कहा कि आप सभी एक कुशल योजना बना कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को हर घर, हर जन तक पहुंचाएं। ताकि विरोधियों को पटखनी दिया जा सके। भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, शहर, नौजवान, महिला सबके लिये इतने काम किये हैं, इतनी योजनाएं चलायी हैं, जितनी दूसरे दलों की सरकारें सोच भी नही सकी थीं। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश विकास तथा तरक्की का एक नया आयाम गढ़ रहा है।

बैठक में ये रहे उपस्थित
जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक पडरौना और प्रभारी बरहज रजनीकान्त मणि, अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्र, संतोष त्रिगुनायक, अजय शाही, एडवोकेट संजय सिंह, गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रविन्द्र किशोर कौशल, रामाज्ञा चौहान, निर्मला गौतम, कृष्णनाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्र, अशोक पाण्डेय, राजन यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह सेंगर, संजय सिंह सैंथवार, बृजेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह आजाद, संजय तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, हरेन्द्र जायसवाल, रमाशंकर कुशवाहा, हाकिम सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, राजेश निषाद, राजन सोनकर, शमसुद्दीन अहमद, पवन मिश्र, राजू गोंड़ आदि रहे।

Related posts

एमएमटी ईंट-भट्ठा मालिक ने मृतकों और घायलों को दी आर्थिक मदद : संघ के पदाधिकारियों ने दिलाया ये भरोसा

Swapnil Yadav

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वरासत अभियान का जाना हाल, इस गांव पहुंचे थे

Sunil Kumar Rai

मुलाकात : खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की मांग तेज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

Sunil Kumar Rai

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

डीएम देवरिया की सख्ती से नेत्रहीन दिव्यांग को मिला न्याय : बैनामे के 13 वर्ष बाद भूमि पर दिलाया कब्जा, पढ़ें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा की तिथियां जारी, दिसंबर में होगा एग्जाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!