खबरेंदेवरिया

रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बहू सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया, बेटे ने लगाए ये आरोप

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटके मिले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी, बेटी और बहू तथा बहू के मायके वालों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस पंजीकृत हुआ है।

बताते चलें कि जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक नंद प्रसाद (67 वर्ष) पुत्र कनही का शव तीन दिन पहले क्षेत्र के पास सिसवा मुड़ीकटवा गांव के करीब खनुआ नाले के पास पेड़ से लटका मिला था। नंद प्रसाद (68 वर्ष) साल 2018 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने कसया कचहरी के बगल में अपना आवास बनवाया और वहीं सपरिवार रहते थे।

परिजनों ने बताया कि बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अपने गांव मठिया महावल आए थे। वहीं गुरुवार की सुबह उनका शव सिसवा मुड़ीकटवा गांव के पास खानुआ नाले के किनारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सुबह नदी किनारे जा रहे लोगों ने उनका शव देखा तो इसकी सूचना बेटे को दी। बड़े बेटे प्रदीप ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

इस मामले में मृतक के बेटे प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रदीप ने कहा है कि सभी आरोपियों ने उसके पिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। तरकुलवा पुलिस ने एक्शन लेते हुए मृतक की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्री गिरजा, बहु माधुरी तथा पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी बहू के पिता हरभजन सिंह और दुर्गेश के खिलाफ धारा 306 का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां, बेटी, बहू और बहू के मायके पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह हैंगिंग आया है।

Related posts

DEORIA : कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलेगा विशेष अभियान, इन वर्ग के लोगों पर रहेगा खास ध्यान

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

विविध कार्यक्रमों के जरिए लौह पुरूष को दी गई श्रद्धांजलि : जिलाधिकारी ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका को बताया अतुलनीय

Rajeev Singh

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 33 लाख पेड़ लगाएगा देवरिया प्रशासन, हर विभाग को मिला टारगेट, गंगा आरती की बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

मनरेगा का हाल : 100 दिन का रोजगार देने में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, सदर के 50 और सलेमपुर के 35 गांवों में बंद कार्य, कारण बताओ नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!