खबरेंदेवरिया

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने औराचौरी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला खुशी जाहिर की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने एक नया आयाम हासिल किया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उनका कार्यकाल बढ़ाये जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। उनके नेतृत्व में 2023 और 2024 में देश के अंदर होने वाले चुनावों में भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा विद्यार्थी परिषद से भाजपा के निचले स्तर पर काम करते हुए पार्टी के फिर अध्यक्ष बनाये गए हैं। इससे परिलक्षित होता है कि उनके पास संगठन का बहुत अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा मृदुभाषी, मिलनसार और कुशल रणनीतिकार है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता के सुख को अपना सुख एवं दुख को अपना दुख समझते हैं। वो बराबर विभिन्न माध्यमों से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहते हैं। देश का कोई भी कार्यकर्ता बहुत ही आसानी से उनसे मिल सकता है और बेझिझक अपनी बात रख सकता है।

इस दौरान जिलामंत्री मारकंडेय गिरी, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख तेजबहादुर पाल, अजय दूबे वत्स, अनुपम सिंह, अजय पाण्डेय, शुभम मनी त्रिपाठी, वीरेंद्र जायसवाल, प्रभाकर तिवारी, आरती देवी आदि रहे।

Related posts

Nagar Nikay Elections 2022 : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विकास के लिए भाजपा की जीत को बताया जरूरी

Rajeev Singh

देवरिया में सभी एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों पर की छापेमारी : डीएम के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

Shweta Sharma

बड़ी खबर : यूपी के 5 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

मुलाकात : खुखुन्दू को ब्लाक बनाने की मांग तेज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!