खबरेंदेवरिया

देवरिया के बदमाश पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई : डीएम ने 6 महीने के लिए जिला बदर किया, पढ़ें पूरा मामला

Deoria News : देवरिया प्रशासन ने गुंडा एक्ट में कड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के एक बदमाश को 6 महीने के लिए जिला बदर किया है। इसकी अवहेलना होने पर उसके विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय (CRO Deoria Rajneesh Rai) ने बताया है कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

उन्होंने बताया कि डीएम के समक्ष प्रेषित पुलिस अधीधक देवरिया संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS Deoria) की रिपोर्ट एवं उसके साथ संलग्न प्रभारी निरीक्षक भटनी की रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त सत्यप्रकाश पाण्डेय पुत्र बजरंगी पाण्डेय, निवासी ग्राम डेमुसा, थाना भटनी, जनपद देवरिया को समाज में अमन-चैन के लिए खतरा पाया गया है।

उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा-2 (ख) के प्रस्तर-(iv) के प्रावधान के तहत उसकी सामान्य ख्याति दुःसाहसिक और समुदाय के लिये खतरनाक व्यक्ति होने की पाए जाने की दशा में न्यायालय के आदेश पर उभय पक्षों की सम्यक सुनवाई के उपरान्त उनकी आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति बहाल रखने के लिए 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

इसके तहत उसे निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल जनपद देवरिया की सीमा से बाहर चले जाएं। यदि ऐसा करने में कोई चूक की जाती है तो संबंधित के विरूद्ध धारा-10 उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अधीन कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत तीन वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना से दण्डित किए जाने का प्राविधान है।

इस आदेश के तहत प्रभारी निरीक्षक, भटनी को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आदेश के तामिला / अनुपालन के लिए कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

Related posts

यूपी में अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं : अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही करेंगे काम : देवरिया सीएमओ ने डीएम को सौंपी नॉन-परफॉर्मर्स की लिस्ट, होगा ये एक्शन

Swapnil Yadav

Begum Akhtar Award : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन, इन विधाओं में होगा चयन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

Amarnath cloudburst : अमरनाथ में 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 40 लापता की तलाश जारी, देखें VIDEO

Abhishek Kumar Rai

Raju Srivastava passes away : दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में प्रशंसक

Harindra Kumar Rai

योगीराज में यूपी में अपराधों में आई कमी : सीएम ने पुलिस अधिकारियों की थपथपाई पीठ, इन जिलों के अफसरों को दी चेतावनी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!