खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली, एमएलए शलभ मणि ने किया संबोधित

Deoria News : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के चलाये जा रहे 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो देवरिया ने देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के प्रांगण में गोष्ठी एवं मेडिकल कालेज से निर्माणाधीन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क तक बाइक रैली का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कोई ऐसा गांव या व्यक्ति आपको नहीं मिलेगा, जो केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ हो। अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचे, ये भाजपा सरकार का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों, निर्णयों, जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए 8 वर्षों में मां भारती को विश्वगुरु बनाने में अपना सफल योगदान प्रदान किया है।

हर घर तक पहुंची योजनाएं

सदर विधायक ने कहा कि 2014 में जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार बनी है, तब से उन्होंने देश के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करते हुए विकास की किरण गांव के गरीब परिवार, महिलाओं, मजदूरों तथा किसानों के घर तक पहुंचाते हुए अंत्योदय का सपना साकार किया है। विश्वव्यापी महामारी कोरोना के दौरान मुफ्त टीकाकरण अभियान के आगे विश्व नत मस्तक दिखाई दिया।

सबको मिला है लाभ

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों को संक्षेप में रखा। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो काम हो रहा है। शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार की कोई योजना का लाभ ना पहुंचा हो। आज हर घर में मोदी सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभार्थी रहता है। सफलता के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकास तीर्थ बाइक रैली मेडिकल कालेज से शुरू होकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क पर समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह विशेन ने किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही, जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा रामदास मिश्रा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू, अनुपम सिंह, सुधांशु रंजन मिश्र, प्रशांत कुमार तिवारी, अंकित मणि, जयदीप मणि, शिवम गुप्ता, मदन उपाध्याय, अश्वनी सिंह दीपू, अक्षय राजपूत, आदित्य मणि, अजीत भारती, रामप्रवेश पटेल, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार सिंह सैंथवार, प्रीतम गुप्ता, हिमांशु सिंह, आशुतोष मणि त्रिपाठी, अंकित शर्मा, अमित मिश्रा और तेज गुप्ता आदि रहे।

Related posts

Aadhar Verification : पेंशन स्कीम के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी ने 6 एडीओ पंचायत और एक बीईओ को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी को किया लांच : 3838 करोड़ के प्रोजेक्ट्स…

Swapnil Yadav

प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेगी पहचान : आयोजित होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, इन प्रोडक्ट्स को…

Rajeev Singh

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : मुख्यमंत्री योगी ने इन सुधारों को बताया अहम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!