खबरेंदेवरिया

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद को किया याद

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया (Bhartiya Janta Party Deoria) के कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की जयंती के अवसर पर मेडिकल कालेज के पास स्थित उनकी प्रतिमा को साफ-सफाई कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके उनको याद किया।

आजादी की लड़ाई के महानायक थे

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए, वो देश की आजादी की लड़ाई के महानायक थे।

दिलों में सदैव जीवित रहेंगे                       

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद की कुर्बानी को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। वो भारतवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

देशभक्ति की भावना जागृत होती है

भाजपा नेता एडवोकेट अमित कुमार दुबे ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है, उनकी जीवनी से देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वृजेन्द्र चौहान, रामकुमार यादव, रूपम पाण्डेय, रंजन मणि त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, रितेश शर्मा, राजन मल्ल, राहुल कुमार, राजू गौंड, नन्हे उपस्थित रहे।

Related posts

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

पौधों की होगी जीयो टैगिंग : योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गए हर पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Shweta Sharma

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

जागरण सप्ताह के जरिए सरकार को घेरेगी RLD : प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

983 Meter Tiranga : देवरिया में छात्रों ने 983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकाली रैली, उत्साह बढ़ाने उमड़ी भीड़

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!