खबरेंदेवरिया

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने अवगत कराया कि मेरिलिक कोया ने निर्धारित लक्ष्य 310 के सापेक्ष मात्र 16 डीपीआर बनाये हैं तथा एक ही टीम लगायी गयी है। जबकि इनके पास कुल तीन टीम हैं।

सीडीओ ने निर्देशित किया कि शेष दोनों टीमों को फिल्ड में उतारकर कार्य करायें। निर्देशित किया गया कि गुरुवार को जूम मीटिंग के समय इसे प्रस्तुत करेंगे। मेसर्स एलसी इंफ्रा एवं मेसर्स गायत्री को हर घर जल लक्ष्य को पूर्ण करने के प्रति सप्ताह 5000-5000 कुल 10000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से मात्र 3500 ही पूर्ण किया गया है। यह प्रगति बहुत ही कम है।

फिर दोनों फर्मों को प्रति सप्ताह 10000-10000 कुल 20000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया कि इसकी प्रतिदिन समीक्षा करते हुए शाम को अवगत करायेंगे।

थर्ड कम्पनी द्वारा भूमि उपलब्धता के लिए पूर्ण क्षमता पर टीम मोबिलाइस नहीं किया गया है। निर्देशित किया गया कि भूमि की उपलब्धता के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करके एक सप्ताह के अन्दर कुल 310 प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करायें। यदि कहीं पर कोई समस्या आती है तो अवगत करायें ताकि उसका समाधान किया जा सके।

मेसर्स एलसी इंफ्रा और मेसर्स मायत्री को हर घर जल लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य दोनों फर्म कर रहे हैं। लेकिन सड़क से न्यूनतम डेढ़ मीटर की दूरी पर ही पाइप बिछाने का कार्य किया जाए। पाइप लाइन बिछाने के उपरान्त टेच कि भराई की जाए। पीडब्ल्यूडी की क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल ठीक किया जाए।

Related posts

DEORIA : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने बुजुर्गों के निवाले को बारिश से बचाया, वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

नियमों को ताक पर रखने वाले अस्पताल होंगे सील : डीएम ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा : 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

Kajal Singh

BIG NEWS : देवरिया में स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर का कटा वेतन, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर में हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन : सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने प्रबुद्धजनों को बताईं सरकार की उपलब्धियां

Abhishek Kumar Rai

कांग्रेस की नीतिगत असफलता देश के विभाजन के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार : सांसद रविन्द्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!