खबरेंदेवरिया

983 Meter Tiranga : देवरिया में छात्रों ने 983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकाली रैली, उत्साह बढ़ाने उमड़ी भीड़

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार (Gauri Bazar) में स्थित एसबीटी पब्लिक एकेडमी प्रबंधन और बच्चों ने 983 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली। इतने बड़े तिरंगे और रैली में शामिल बच्चों को देखने क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। छात्रों एवं शिक्षकों के देशभक्ति नारों से इलाका गूंज उठा। बलुआ, बखरा होते हुए रैली गौरी बाजार के रामपुर चौराहा पहुंची। वहां से वापस विद्यालय लौटी।

शहीदों के जयकारे लगे

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले संस्थान के प्रबंधक एमएन त्रिपाठी ने मां भारती को नमन करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाई। महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों के वेश में छात्रों ने लोगों को आकर्षित किया। छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश की अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने की शपथ भी ली। छात्रों का उत्साह देखने लायक था।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

विद्यालय के संरक्षक हेमंत मिश्र, उप प्रधानाचार्य एसपी बिंद, दिवाकर पांडेय, अबू दानिश, अंबरीश त्रिपाठी, आनंद शर्मा, रणविजय, अखिलेश त्रिपाठी आदि ने इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh

Uttar Pradesh : नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के लिए सीएम योगी ने दिए जरूरी आदेश, मान्यता देते वक्त इन शर्तों का कड़ाई से होगा पालन

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी के 19 जिलों में हुई 40 प्रतिशत से कम बारिश, सीएम योगी ने किसानों को दिलाया यह भरोसा, जानें सरकार की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

Vikram Gokhle Death : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा में अमिट रहेंगे उनके किरदार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की सभी तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त : डीएम ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!