खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा विधायक सुरेश तिवारी बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, कल करेंगे नामांकन

Deoria News : देवरिया की बरहज विधानसभा सीट (Barhaj Assembly Constituency) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सुरेश तिवारी (MLA Suresh Tiwari) अब बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के टिकट पर रुद्रपुर विधानसभा (Rudrapur Assembly Constituency) से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को बसपा ने उन्हें रुद्रपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। बहुजन समाज पार्टी इस सीट से पहले ही दो बार अपने प्रत्याशी बदल चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक को यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) में उम्मीदवार नहीं बनाया था। इससे वह नाराज थे और फिर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुरेश तिवारी साल 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर रुद्रपुर से विधायक चुने गए थे। लेकिन साल 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पार्टी ने काटा टिकट
इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बरहज से अपना उम्मीदवार घोषित किया और वह विजयी हुए। लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इससे नाराज सुरेश तिवारी ने फिर बसपा से टिकट मांगा और उन्हें रुद्रपुर से टिकट मिल गया।

भटक गई भाजपा
इस बारे में उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य और समाज हित के कार्य से भटक गई है। उसकी कथनी-करनी में अंतर है। बहुजन समाज पार्टी आपसी भाईचारे और समाज के शोषित-वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। बसपा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रुद्रपुर से पार्टी के उम्मीदवार सुरेश तिवारी 11 फरवरी को नामांकन करेंगे।

Related posts

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को वापस मिलेगा पैसा ! डीएम ने की पहल, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

पहल : मानवाधिकार सहायता संघ करेगा पीड़ितों की मदद, अध्यक्ष ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी, सलेमपुर में बैठक कर बनी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

बाजरे की खेती से किसानों की बल्ले-बल्ले : 800 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, योगी सरकार ने भी बनाई कार्ययोजना

Sunil Kumar Rai

समस्या : आवारा कुत्तों से परेशान निवासियों ने नसबंदी और मुआवजे की मांग की, सीईओ ऋतु महेश्वरी को लिखा खत

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!