खबरेंदेवरिया

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को वेटेनरी क्लीनिक का करेंगे शिलान्यास, मिलेगा बेहतर इलाज

Deoria News : मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय – देवरिया सदर के परिसर में आरकेवीवाई योजनान्तर्गत नवीन माडर्न वेटेनरी पाली क्लीनिक का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) के कर कमलों से 8 जून को सुबह 11:00 बजे होना सुनिश्चित है।

शिलान्यास कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr. Ramapati Ram Tripathi) एवं सदर सीट से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। पशुपालक व मवेशी सुरक्षित रहें, इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

सुविधा मुहैया होगी

शासन से पशुपालकों को अपने पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक स्थापित होने के बाद पशुओं को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया होगी।

योजनाओं का लाभ मिलेगा

पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा, लघु शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य पशु चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने के लिये मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (मोबाईल पशु चिकित्सालय) की सुविधा भी जल्द ही जनपद में उपलब्ध होगी। मोबाईल पशु चिकित्सालयों की स्थापना से सूदुर ग्रामीण अंचलों तक पशुपालकों को पशुपालन विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध होगा।

Related posts

अच्छी खबर : देवरिया, कुशीनगर समेत पूर्वांचल में बदलेगा शिक्षा का स्तर, 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

देवरिया में भाजपा ने दिखाया दम : सांसद-विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा, जुटे हजारों कार्यकर्ता

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और सांसद-विधायक ने गिनाईं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

Harindra Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

देवरिया में 193 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!