खबरेंदेवरिया

दुःखद : देवरिया के छात्र की किर्गिस्तान में बिगड़ी हालत, वापस भारत लाने के लिए परिजन लगा रहे गुहार

Deoria News : देवरिया के शुगर मिल कॉलोनी के रहने वाले एक युवक की किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में अचानक तबीयत बहुत खराब हो गई है। बुधवार शाम को उसके कॉलेज के साथियों ने देवरिया में युवक के पिता को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद से पूरा परिवार और करीबी सदमे में हैं। परिजन स्थानीय नेताओं, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय दूतावास से उसे वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

सब चिंतित हैं
देवरिया के शुगर मिल बाउंड्री, भुजौली मार्ग, वार्ड नंबर 7 में रहने वाले रामाशंकर सिंह के बेटे अजय सिंह (21 वर्ष) किर्गिस्तान के एशियन मेडिकल कॉलेज बिश्केक (Asian Medical College, Bishkek) में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। यह उनका तीसरा साल है। बीती शाम तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन बुधवार की शाम करीब 4 बजे अचानक आए कॉल से परिवार और रिश्तेदार चिंतित हैं।

कॉलेज के साथियों ने दी जानकारी
एशियन मेडिकल कॉलेज में अजय सिंह के साथ के छात्रों ने उनके पिता रामाशंकर सिंह को कॉल कर दुखद जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजय की हालत बेहद खराब है। उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। वह फिलहाल कोमा में है और उसका इलाज बिश्केक के रिपब्लिक नेशनल हॉस्पिटल (Republic National Hospital, Bishkek) में किया जा रहा है। मगर उसकी हालत बेहद चिंताजनक है।

वापस लाए सरकार
इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और सगे-संबंधी चिंतित हैं। अजय के माता-पिता का बुरा हाल है। उनका कहना है कि भारत सरकार जैसे भी हो, उनके बेटे को वापस अपने देश लाए। जहां उसका अच्छी तरह इलाज हो सके। घर से हजारों किलोमीटर दूर अनजान देश में उसकी देखभाल और इलाज कौन करेगा।

नहीं मिली मदद
सोशल मीडिया पर भी अजय सिंह की वापसी के लिए गुहार लगाई जा रही है। यूजर विदेश मंत्री एस जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास, देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी और बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं से मदद मांग रहे हैं। उन्हें आश्वासन मिला है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Related posts

देवरिया में इस महीने 3 दिन लगेगा रोजगार मेला : हजारों युवाओं की भर्ती करेंगी कंपनियां, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

सिद्धार्थनगर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी : पूर्वांचल अब पूर्वी भारत का मेडिकल हब बनेगा, आंकड़ों से समझें

Harindra Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : एमएलए ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, देवरिया नगर पालिका का हुआ विस्तार, जल निकासी…

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो सभी एक्सप्रेसवे का काम

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!