खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया गेंहू क्रय केंद्र का जायजा : जानें क्या मिली जमीनी हकीकत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को रबी फसल वर्ष 2023-24 के तहत प्रदेश सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत जनपद में गेहूं खरीद के प्रथम दिन रुद्रपुर के परसा जंगल स्थित खाद एवं रसद विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

इन केंद्र पर जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक काँटे, नमी मापक यंत्र, छलना आदि की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को सभी आवश्यक अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर पेयजल उपलब्धता और किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी देखी।

निरीक्षण के समय तक क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान गेहूं विक्रय करने हेतु नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी गेहूँ की फसल पककर तैयार नहीं हुई है। लेकिन, इस दौरान यदि कोई भी पंजीकृत किसान अपनी फसल बेचना चाहे, तो क्रय की तैयारी पूरी है।

जनपद में कुल 72 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पंजीकृत किसान अपनी पैदावार बेच सकते हैं। प्रदेश सरकार ने 2125 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का मूल्य निर्धारित किया है, जो समयबद्ध तरीके से डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम एमआई अशोक कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

मत्स्य पालन के लिए इस योजना का उठाएं लाभ : 16 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 10 हजार दुकानों पर छापेमारी, सैकड़ों के लाइसेंस निलंबित और 15 पर एफआईआर

Harindra Kumar Rai

30 जून तक शेष 91 हजार गांवों की घरौनी होगी तैयार : सीएम योगी ने दिए तेजी लाने के आदेश

Swapnil Yadav

जीआई की रेस में रमचौरा का केला : पौने दो सौ साल पुराना है इतिहास

Shweta Sharma

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए जारी हुई एडवाइजरी, पूरी जानकारी लेकर ही निकलें

Abhishek Kumar Rai

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!