खबरेंदेवरिया

मोदी सरकार ने 8 वर्षों में उठाये ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम : अमित

Deoria News : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की तरफ से चलाये जा रहे 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद शक्तिनकेन्द्र बांस देवरिया के बूथों पर सम्पर्क अभियान के तहत लोगों से संपर्क किया। उन्हें केंद्र सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का पत्रक दिया।

हिंदुओं की आस्था का सम्मान किया

इस दौरान लोगों से सम्पर्क करते हुये भाजपा नेता एडवोकेट अमित कुमार दूबे ने कहा कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा के संकल्प के साथ मोदी सरकार ने 8 वर्षों में ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम उठाये। एक तरफ जहां राम मंदिर का निर्माण करा कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान किया, वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का नवीनीकरण कराया।

370 हटाया

अमित ने आगे कहा, अनुच्छेद 370 को हटा जम्मू-कश्मीर का भारत में एकीकरण करने का काम मोदी सरकार ने किया। तीन तलाक प्रथा का अंत कर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागू कर पड़ोसी देशों में रह रहे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत पहुंचाया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गौंड, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि पाल, अखिलेश मिश्रा, राजेश यादव, दिवाकर कुमार, कृष्णा, ग़ोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, बंटी जायसवाल, संजू सोनी, अजय सिंह, अजित मिश्र, ग़ोविन्द चौरसिया, रूपम पाण्डेय, आकाश मिश्रा, रवि पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related posts

National Unity Day 2022 : एकता की दौड़ लगा कर लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा देवरिया, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

देवरिया को मिला 480 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा : सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, देखें

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

15 जून को आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा : देवरिया में 19 केंद्रों पर होगा आयोजन, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Rajeev Singh

आईएमएस में आर्ट टीचर कॉन्क्लेव में अध्यापकों ने सिखी तकनीक : एनसीआर के स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने अवैध उगाही करने वाले 5 अफसरों को सस्पेंड किया, होगी ये कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!