खबरेंदेवरिया

देवरिया में डबल मर्डर : तीसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जानें पूरा मामला

Deoria News : देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र (Rudrapur) में सोमवार की रात हमलावरों ने पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इससे गांव समेत इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड रंजिश में हुई है। तीसरे युवक की हालत गंभीर है और उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हमलावर ने धारदार हथियार से पिता और दो पुत्रों पर हमला किया था। इस जघन्य कांड की सूचना मिलने पर डीआईजी जे रविंदर गौड और देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। अफसरों ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गांव में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।

जा कर बस गए

मूल रूप से देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी टोला के रहने वाले शहीद अली (50 वर्ष) पुत्र शकुर मोहम्मद काफी साल पहले अपनी ससुराल रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में आकर बस गए। वहां उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन के किनारे अपना आशियाना बनाया और पत्नी-बच्चों के साथ रहने लगे। शहीद अली की पत्नी घर से कुछ दूर पर गुमटी में तेतरा श्रृंगार का सामान बेचती है।

फोन पर बहस हुई थी

परिजनों का कहना है कि सोमवार की देर रात शहीद का मोबाइल पर किसी से विवाद हुआ था। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। शहीद अली गुमटी में सोने गए। उसके बाद धारदार हथियारों से लैस हमलावर दुकान पर पहुंचे और शहीद अली की हत्या कर दी। उनका 20 साल का बेटा नजीर और 22 साल का सोनू अली दरवाजे पर सो रहे थे।

मौके पर ही मौत हुई

हमलावर ने इन दोनों पर भी सोते वक्त धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नजीर अली की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू अली गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

कई थानों की पुलिस तैनात

इस जघन्य दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। इलाके में हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। हालात को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। एसपी संकल्प शर्मा सोमवार की देर रात और मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है।

कार्रवाई की जा रही है

एहतियात बरतते हुए गांव में क्यूआरटी, पीएससी, भलुअनी, मदनपुर और एकौना थाने की पुलिस तैनात है। हत्याकांड के सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव में पिता-पुत्र की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

Agnipath Scheme : अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देगी योगी सरकार, सीएम ने किया ऐलान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : विधायक जय प्रकाश निषाद सड़क दुर्घटना में घायल, कृषि मंत्री ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

Rajeev Singh

सीएम योगी की सख्ती पर बजाज ग्रुप ने चीनी मिलों को किया 1371 करोड़ का भुगतान : देवरिया के किसानों को भी मिली राहत, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!