खबरेंदेवरिया

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सरकार दलित समाज को बना रही सशक्त

-बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में किया विकसित : जिलाध्यक्ष

-दलितों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने चलायी योजनाएं

Deoria News : केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया और महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया।

इसी के तहत रामगुलाम टोला स्थित बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत के गौरव का संरक्षण एवं सम्मान करने का काम किया।

पंचतीर्थ विकसित किया

बाबा साहब के सम्मान में उनसे जुड़े पांच स्थानों अंबेडकर के जन्म स्थान महू छावनी, शिक्षा भूमि 10 किंग्स हेनरी रोड लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, परिनिर्वाण स्थल 26 अलीपुर रोड दिल्ली तथा चैत्य भूमि जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ है, इन पांचों स्थानों को पंचतीर्थ घोषित कर भव्य स्मारक बनवाया गया है। बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये भाजपा की मोदी सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया। मोदी सरकार के कार्यकाल में दलितों के विकास के कार्यों में तेजी आई।

पहली सरकार है

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर के साथ ही आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से दलित समाज का सशक्तीकरण हो रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं से सबसे अधिक लाभ दलित, वंचित और गरीब समाज के लोगों को हुआ है। आजादी के बाद कोई भी सरकार दलितों के लिए समग्र विकास का एजेंडा नहीं लाई, यह पहली बार है कि मोदी सरकार दलितों के लिए सामाजिक और आर्थिक एजेंडा लेकर आई है।

दलित हितैषी है सरकार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की स्टैंड-अप इण्डिया योजना के तहत अनुसूचित जाति के उद्यमियों को 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक का वित्तपोषण सरकार दे रही है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत दलित बहुल 6188 ग्रामों को योजना के तहत जोड़ कर इनको आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने का काम मोदी सरकार कर रही है। देश में दलित वर्ग का जितना सम्मान मोदी सरकार ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। मोदी सरकार की सारी योजनाएं दलितों को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं।

ठगने का काम किया

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना ख्याल अनुसूचित वर्ग का रखा है, उतना किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं रखा। अन्य दलों की सरकारों ने केवल दलितों को ठगने का काम किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, डॉ रामप्यारे प्रसाद, अतुल पासवान नन्हे, विंध्याचल प्रसाद, जोखू प्रसाद, सबिता देवी, पानमती देवी, कलावती देवी, सीमा देवी, उषा देवी, निर्मला देवी, नवीन कुमार, संजय प्रसाद, अरुण कुमार, विजय प्रसाद, दुर्गेश प्रसाद, अजय कुमार, अजित पासवान, सन्नी सोनकर, सुधीर सोनकर, सुनील प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

नोएडा पुलिस ने किया कमाल : 3 घंटे में अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी ने बताई हैरान करने वाली वजह

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : शलभ मणि त्रिपाठी ने खुद को बताया बेकसूर, सोशल मीडिया पर लिखा पूरा सच

Sunil Kumar Rai

माफिया से कब्जा मुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं सभी विकास प्राधिकरण : सीएम योगी

Rajeev Singh

सलेमपुर में बिछेगा सड़कों का जाल : हर गांव के लिए योजना तैयार, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ट्यूबवेल और अंत्येष्टि स्थल का भी भेजा प्रस्ताव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!