खबरेंदेवरिया

सलेमपुर में बिछेगा सड़कों का जाल : हर गांव के लिए योजना तैयार, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ट्यूबवेल और अंत्येष्टि स्थल का भी भेजा प्रस्ताव

Deoria News : लंबे इंतजार के बाद सलेमपुर का कायाकल्प होने जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधा में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। राज्य मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा। जल की सहूलियत के लिए नलकूप भी लगेंगे। उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभागराज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विधानसभा सलेमपुर के अन्तर्गत इन ग्रामसभाओं में किसानों के हित में सिंचाई के लिए नलकूप (ट्यूबवेल) लगेगा-

सलेमपुर ब्लाक के मधवापुर, मुसैला, भट्ठवा पाण्डेय, सहला में
विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत कुण्डौली, धंधवार ,अजना, दोगारी मिश्र के दोगारी राजमल, रोपन छपरा, बलुआ गौरी, खेमादेई
विकास खण्ड भागलपुर के ग्राम पंचायत कुण्डावल हरि, ग्राम पंचायत धनौती लाला के टोला
निपनिया में ट्यूबवेल लगेंगे।

राज्य मंत्री ने सड़क नवनिर्माण के सम्बन्ध में विधान सभा क्षेत्र सलेमुपर में जिन सम्पर्क मार्गों का पिच व सीसी निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव दिया है,
उसमें –

सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसिया तारा में स्व० दीनानाथ मिश्र के घर से दक्षिण तरफ सरकारी अस्पताल होते हुए राघव मिश्र के घर तक लगभग 1 किमी

विकास खण्ड सलेमपुर के ग्राम पंचायत खखडी में रामकेवल चौहान के घर से सलेमपुर मगहरा पिच मार्ग तक लगभग 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य

सलेमपुर ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत चांदपलिया चौराहे से पंचायत भवन तक लगभग 300 मीटर सीसी रोड निर्माण

सलेमपुर के ग्राम पंचायत तिलौली में सुदर्शन धोबी के घर से जयराम के घोटा तक लगभग 300 मीटर सीसी रोड

विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत कुन्डौली में बृजेश सिंह के घर से मदरसा होते हुए मुख्य सड़क तक लगभग 300 मीटर सीसी रोड

लार के ग्राम पंचायत बभनौली पाण्डेय (खरदहा) में जय नारायण भारती के घर से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 600 मीटर सीसी रोड निर्माण

लार के ग्राम पंचायत तकिया धरहरा में जंगबहादुर के खेत के बगल से एमटीडी जूनियर हाईस्कूल होते हुए नेमा तकिया सम्पर्क खडंजा लगभग 450 मीटर सीसी रोड

विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत जामसदा में अजय कुशवाहा के घर से सुदामा कुशवाहा के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड

लार के ग्राम पंचायत धमौली कामावीर मार्ग से हरिजन बस्ती तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड निर्माण

भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरता में सलेमपुर पिच मार्ग से कबीर पंथी मट बरठा लाला विद्यालय तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड प्रस्तावित है।

साथ ही राज्य मंत्री ने विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत खेमादेई, डुमरी, धरहरा, मेहरौनाघाट, औरंगाबाद और डोलछपरा तथा विकास खण्ड भागलपुर के बभनौली क्षत्रिय में अन्त्येष्टि स्थल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के इन प्रस्तावों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सलेमपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अवधेश यादव, वीरेन्द्र कुशवाहा, अजय दुबे वत्स, अमरनाथ सिंह, अशोक तिवारी, नागेन्द्र गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, धनन्जय चतुर्वेदी, रविशंकर मिश्र आदि ने खुशी व्यक्त की।

Related posts

बीआरसी रामपुर कारखाना में 11 बच्चों को मिला दिव्यांगता सर्टिफिकेट : 2 अगस्त को इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Satyendra Kr Vishwakarma

महाराष्ट्र से 90 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी : तलाश में देवरिया पहुंची पुलिस, रसौली गांव के युवक पर आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Sunil Kumar Rai

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस :  सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बंटवारे की त्रासदी को किया याद, कहा – इसे भुलाया नहीं जा सकता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!