खबरेंदेवरिया

Deoria News : 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये योजना

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय औरा चौरी पर भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें पार्टी द्वारा आगे चलाये जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बूथ सशक्तीकरण का कार्य जल्द से पूर्ण कर लिया जाए
पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री व देवरिया भाजपा के प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तीकरण का कार्य जल्द से पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिये सांसद, विधायक और बूथ सशक्तिकरण काम में लगे कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिये हर विधानसभा में एक-एक जिला पदाधिकारी को लगाया गया है। ताकि काम को जल्दी पूरा किया जा सके।

घर-घर तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया जाये
हर माह प्रसारित होने वाली पीएम की मन की बात कार्यक्रम के लिए एक बूथ पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी एक से दो दिन में दे दी जाये। संबंधित कार्यकर्ता बूथ पर मन की बात सुनेगा और बूथ समिति की बैठक करेगा। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 15 अगस्त से पहले घर-घर तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया जाये।

कल्याण का कार्य किया है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीब, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण का कार्य किया है। उन्होंने महिला एवं युवा वर्ग के सशक्तीकरण पर बल दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने विषय वस्तु रखा। वृत्त निवेदन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी तथा संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।

ये रहे मौजूद
बैठक में कृष्णानाथ राय, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, अजय शाही, प्रेम नारायन गुप्ता, संजय सिंह एडवोकेट, रविन्द्र किशोर कौशल, हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, महेश मणि, अरविन्द पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह, पवन मिश्रा, राजू गौंड, भारती शर्मा, राजन सोनकर, संजय पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, अरविन्द चौहान, दीनबन्धु सिंह, प्रमोद सिंह, अभयानंद तिवारी, वैभव सिंह, राम सन्तोष शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, अशोक पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, रमेश सिंह, तेज बहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, शैलेश शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल कुमार, शुभम मणि, दीपक जायसवाल, राम जोखन निषाद, रामेश्वर पाण्डेय आडवाणी, नागेशपति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया डीएम आवास पर होली की मस्ती : जिलाधिकारी ने पत्नी रश्मि सिंह संग अनाथ बच्चों को दिया स्पेशल गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 193 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा : डीएम ने लिया जायजा, जानें क्या कहा

Pushpanjali Srivastava

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने पीएसी के 163 रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : चुनाव ड्यूटी में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती सही, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

Sunil Kumar Rai

अभिभावक की भूमिका में डीएम : पीएम केयर की लाभार्थी जुड़वा बहनों को दिया दीवाली गिफ्ट, बिखेरीं खुशियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया नगर पालिका चुनाव : विपक्ष पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, जीत के दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!