खबरेंदेवरिया

किसान मोर्चा ने गांवों में जाकर बताईं योजनाएं : जिलाध्यक्ष पवन मिश्र बोले- भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान

Deoria news :  भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) की वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर एक साल बेमिसाल उत्सव के अंतर्गत किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने गांव-गांव जाकर सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक वितरित किया।

किसानों के लिए कार्य किया

देवरिया विधानसभा के बेलही तिवारी में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृद्धि योजना के तहत 600 करोड़ की लागत से प्रदेश की बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाया उन्होंने कहा कि प्रदेश की 19 नवीन मंडियों के आधुनिकीकरण के साथ 54 कृषि कल्याण केंद्रों की स्थापना हुई है, जिससे प्रदेश के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

बेहतर बना रही

जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार किसानों के लिये प्रदेश में 2100 राजकीय नलकूप की स्थापना करके सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बना रही है।

इन गांवों में गए

इसी क्रम में रविन्द्र राय कुँवर ने पथरदेवा के बघौचघाट में, भगवान यादव ने रुद्रपुर के कोरवा में, भाटपाररानी के घांटी में संजय सिंह, पड़री में हृदयालाल शर्मा, बरहज के करायल शुक्ल में काशीपति शुक्ल और बैरौना में नीरज शाही, रामपुर कारखाना के पांडेयपुर में हरीश त्रिपाठी, सलेमपुर के चुरिया नदौली में रजनीकांत सिंह ने किसानों के घर जाकर पत्रक वितरित किया।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास मणि अमित, अतुल मणि, विकास मणि गोलु,  आदित्य मणि, सत्य प्रकाश मणि, नागेन्द्र मणि, मनीष पाण्डेय, धनंजय यादव, रवि कुमार, अजय कुमार, जयराम यादव, आकाश वर्मा, दिनेश गुप्ता, विनीत राय, प्रभुनाथ पाण्डेय, अरुण मिश्र उपस्थित रहे।

Related posts

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ ने दिखाई सख्ती : इन वाहनों पर अनिवार्य लगाना होगा रिफ्लेक्टर टेप, नहीं तो…

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Divas 2023 : सीएम योगी ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि, श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक के जरिए…

Sunil Kumar Rai

खेत सिंह खंगार की वीरता के कायल रहे पृथ्वीराज चौहान : सौंपा महोबा का सिंहासन, सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण

Pushpanjali Srivastava

चंदा जमा कर प्राधिकरण की पोल खोल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

संत विनोबा पीजी कॉलेज में इंवेस्टर समिट 2023 की तैयारी : आईपीएस सुबेश कुमार सिंह ने युवाओं को दिखाई राह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!