खबरेंदेवरिया

अच्छी खबर : देवरिया मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी आईसीयू बेड्स और अत्याधुनिक मशीनें, रेड क्रास सोसाइटी और इंडियन ऑयल ने की पहल

Deoria news : देवरिया में स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज को जल्द ही अत्याधुनिक आईसीयू बेड और बीपाप मशीनें उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को जनपद में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 17,91,000 रुपए मूल्य के 30 आईसीयू बेड और 10 BIPAP मशीन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) को उपलब्ध कराएगा। इन उपकरणों को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी मेडिकल कॉलेज देवरिया (Medical College Deoria) को दे देगी।

एमओयू पर साइन हुए

बुधवार, 14 सितंबर को सुबह 11:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया के बैठक कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी /उपाध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया डॉ राजेश झा की अध्यक्षता में  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बीएल पाल महाप्रबंधक सीएसआर, संजीव राय लेखा अधिकारी सीएसआर,  सेल्स ऑफिसर गौरव शर्मा एवं डॉक्टर सती राम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया शासकीय सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और अखिलेंद्र शाही सचिव देवरिया शाखा/ उपसभापति उत्तर प्रदेश के बीच  एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

डीएम से मिले

एमओयू पर हस्ताक्षर  करने के उपरांत रेड क्रॉस और  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने जिलाधिकारी और अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीएसआर मद से मेडिकल कॉलेज परिसर में  सार्वजनिक भोजनालय, विश्रामालय तथा शौचालय बनवाने के क्षेत्र में कार्य करने को कहा।

सकारात्मक संकेत दिए

इस पर इंडियन  ऑयल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक श्री पाल ने सकारात्मक संकेत दिया। अंत में दोनों टीमों ने प्राचार्य देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज से मुलाकात कर उपलब्धि की जानकारी  दी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर संजय चंद उपस्थित रहे।

Related posts

सत्र 2024-25 से गोरखपुर आर्मी स्कूल में शुरू होगी पढ़ाई : दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में कोरोना की दस्तक : लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत इन जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य, बाहर से आने वालों की होगी जांच

Sunil Kumar Rai

76th Independence Day : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दीं, की यह अपील

Harindra Kumar Rai

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai

स्वरोजगार योजना : यूपी के युवाओं को उद्यमी बना रही योगी सरकार, तुरंत करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai

UP News : खाद की लाइन में मृत किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, दिलाया ये भरोसा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!