खबरेंदेवरिया

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

-देवरिया नगर में अरुण और बैतालपुर में सत्येन्द्र को मिली किसान मोर्चा की कमान

-दायित्व के निर्वहन से कार्यकर्ता का कद बढ़ता है – विजय लक्ष्मी गौतम

-4 सितम्बर तक नई कमेटी जमा करें मण्डल अध्यक्ष – पवन मिश्र

Deoria news : भाजपा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने जनपद के 5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए मण्डल अध्यक्ष को नियुक्त किया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कद बढ़ता है

इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करने से कार्यकर्ता का कद बढ़ता है। सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षगण अपने-अपने मण्डल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के किसान कल्याणकारी योजनाओं को किसान परिवारों तक पहुचाएं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद में किसान मोर्चा के कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वन के लिये देवरिया विधान सभा के देवरिया नगर में अरुण मिश्र, बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह सैथवार, बरहज विधान सभा के बरहज देहात में सुनील चतुर्वेदी, भागलपुर में सुशील कुमार सिंह और सलेमपुर विधानसभा के लार रोड में सत्य प्रकाश सिंह को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नए मण्डल अध्यक्ष 4 सितंबर तक अपनी नई कार्यकारिणी जिले पर जमा कर दें।

आयोजित कर रहा है

किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि जनपद में किसान मोर्चा संगठन के सभी अभियानों और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित कर रहा है।

विधायक-पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र शाका, जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ल, विकास मणि त्रिपाठी, अंशु, अंकुर राय, उमाकांत पाण्डेय ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ वातावरण : देवरिया में नौ कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति, 51 देवालयों में जले दीप

Sunil Kumar Rai

हजारों स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ : 6 फरवरी से लगेगा कैंप, जानें डीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai

दिसंबर तक तैयार होगा Gorakhpur Link Expressway : सीएम योगी ने दी डेडलाइन, जानें वर्क प्रोग्रेस

Pushpanjali Srivastava

रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस : लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

Abhishek Kumar Rai

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!