खबरेंदेवरिया

15 में से 9 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब : विधायक सुरेंद्र चौरसिया की जांच में सिधुआ सीएसची पर नदारद मिला स्टॉफ, कमियों पर एमएलए ने जताई नाराजगी, हुई ये कार्रवाई

Deoria news : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा (Rampur Karkhana Assembly) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सुरेंद्र चौरसिया (MLA Surendra Chaurasia BJP) ने आज सिधुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें कर्मचारियों की अनुपस्थिति के साथ-साथ केंद्र में तमाम कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

9 कर्मी गायब मिले

विधायक सुरेंद्र चौरसिया शुक्रवार को क्षेत्र के सिधुवा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान इस स्वास्थ्य केंद्र पर 15 में से सिर्फ 6 कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि 9 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एमएलए ने सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह को सभी अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

कमियां मिलीं

साथ ही निरीक्षण में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की कमी, जगह – जगह गंदगी और दूसरी अन्य कमियां दिखाई पड़ी। उन्होंने रजिस्टर की भी जांच की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जरूरी अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

व्यवस्था कराने के लिए कहा

इस संबंध में उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। साथ ही साफ सफाई और मरीजों के उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संकल्पित है। इसलिए सभी कर्मी समय से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related posts

बूथ सशक्तीकरण अभियान सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी नहीं : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : कुटीर उद्योग में 60 फीसदी और बिक्री में 90 फीसदी का इजाफा, पीएम बोले- बदल रहा उत्तर प्रदेश

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

DEORIA : गौरीबाजार में एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह और बैतालपुर में प्रभाकर राय ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

UP News : मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद राजस्व मामलों के निपटारे में आई तेजी, शत-प्रतिशत पहुंचा रेश्यो

Sunil Kumar Rai

एप्रोच मार्ग पर विशेष ध्यान दे प्रशासन : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की बैठक, बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!