उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नये थानों की स्थापना के साथ-साथ बड़ी पुलिस चौकियों का उच्चीकरण कर उन्हें थाने के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही साथ पूर्व में सृजित थाने व चौकियों के संचालन के लिए नये पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अन्तर्गत तीन तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के अन्तर्गत एक एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी 6 नए थानों की स्थापना के साथ कुल 10 नये थानों की स्थापना को शनिवार को शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अन्तर्गत तीन व पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के अन्तर्गत एक नवीन थाने की स्थापना की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत आगरा में थाना डौकी के अन्तर्गत नवीन थाना बमरौली कटारा, थाना एतमाद्दौला के अन्तर्गत नवीन थाना ट्रांस यमुना तथा थाना अचनेरा के अन्तर्गत पुलिस चौकी किरावली को उच्चीकृत कर नवीन थाना किरावली की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के अन्तर्गत नवीन थाना अरौल खोले जाने की मंजूरी भी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में 20 और नये थाने खोले जाने की प्रक्रिया भी प्रचलित है।

जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी शारदानगर को उच्चीकृत कर थाना शारदानगर तथा जनपद खाीरी के ईशानगर के अन्तर्गत रिर्पोटिंग पुलिस चौकी खमरिया को उच्चीकृत कर नवीन थाना खमरिया की स्वीकृति शासन से प्रदान की गई है।

जनपद गाजीपुर के थाना करण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नारी पचदेवरा में नवीन थाना रामपुर मॉझा, जनपद महाराजगंज के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नवीन थाना भिटौली एवं जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना हरदत्तनगर गिरण्ट व जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर के अन्तर्गत पुलिस चौकी करेली को उच्चीकृत कर नवीन मार्डन पुलिस थाना करैली की स्थापना को शासन से मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि इसके अलावा शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में पूर्व से सृजित हुए नये थानों में विभिन्न संवर्ग के 35-35 पदों तथा पूर्व में सृजित हुई प्रत्येक नई पुलिस चौकी में लिए 17-17 पदों की भी मंजूरी विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों की प्रदान की गई है।

इसके तहत पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के दो नवीन थानों क्रासिंग रिपब्लिक व वेब सिटी, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना एयरपोर्ट के शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में प्रत्येक थाने पर विभिन्न श्रेणी के 35-35 पदों की मंजूरी भी प्रदान की गई है।

जनपद फतेहपुर के थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत पुलिस चौकी राधानगर को उच्चीकृत कर नवीन थाना राधानगर बनाये जाने के शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में विभिन्न संवर्ग के कुल 35 पदों का सृजन किया गया है।

इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मलिहाबाद के ग्राम रहीमाबाद में स्थापित चौकी रहीमाबाद को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना रहीमाबाद बनाये जाने, जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज अन्तर्गत रिर्पोटिंग पुलिस चौकी इन्हौना को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना इन्हौना के लिए 34-34 पदों का सृजन किया गया है।

साथ ही –

-जनपद मथुरा के थाना बलदेव के अन्तर्गत स्थापित पुलिस चौकी बरौली

-जनपद अलीगढ़ की 5 पुलिस चौकियों भरतरी, बरौली, अमरौली, बीरमपुर, भैमती

-जनपद देवरिया में पुलिस चौकी देवरहा बाबा आश्रम

-जनपद अमेठी के ग्राम महमदपुर मे पुलिस चौकी महमदपुर तथा

-जनपद गाजीपुर की 3 पुलिस चौकियों पैकवली, पचरासी व गोरारी के लिये प्रत्येक नई पुलिस चौकी के लिए 17-17 पदों की भी मंजूरी विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों की प्रदान की गई है।

Related posts

DEORIA : आधार नंबर को वोटर कार्ड से लिंक करने के लिए आज चल रहा अभियान, प्रशासन ने मतदाताओं से मांगा सहयोग

Shweta Sharma

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर बनाने की मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया प्रोजेक्ट

Abhishek Kumar Rai

फर्जीवाड़ा : देवरिया में कोटेदारों ने परिजनों के नाम से बनवाए फर्जी अंत्योदय कार्ड, अब रिकवरी करेगा प्रशासन, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : अगले तीन साल में एक हजार रूट्स पर मिलेगी फ्लाइट सेवा, यूपी के इन शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Abhishek Kumar Rai

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!