खबरेंदेवरिया

देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े 7 तस्कर : भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद, बिहार तक फैला है नेटवर्क

Deoria News : भटनी पुलिस को उस समय भारी सफलता हाथ लगी, जब तड़के गश्त के दौरान रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर से 7 शराब तस्करों को पकड़ कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, भारी मात्रा में अवैध शराब व नगदी बरामद की।

इस संबंध में पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान भोर में रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मन्दिर के पास कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। नजदीक आकर पुलिस ने पूछताछ की तो वे अपने उत्तर से संतुष्ट नहीं कर सके। सन्देह होने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी की दो बाइक भारी मात्रा में शराब अवैध शराब व नकदी बरामद की।

पकड़े गए तस्करों में –
-जनपद छपरा बिहार के सोनपुर थाना अंतर्गत बारकपुर का 22 वर्षीय अभय कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह
-गोला बाजार का 38 वर्षीय संतोष पुत्र स्वर्गीय मदन साह
-पहाडीचक मोही किनारा का 21 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र योगेन्द्र राय
-जनपद सिवान के थाना हुसैनगंज अंतर्गत प्रतापपुर का रोहित पुत्र राजेंद्र यादव व
-मड़कन का 20 वर्षीय राजू कुमार पुत्र भोला
-देवरिया जनपद के थाना खुखुंदू अंतर्गत पिपरा शुक्ल का 36 वर्षीय प्रधुम्न तिवारी पुत्र हरे राम तिवारी और
-वहीं के 25 वर्षीय वेद प्रकाश शुक्ल पुत्र कपिल देव शुक्ल है।

उनके पास से 1950 पाउच, 49 बोतल अवैध शराब तथा चोरी की दो बाइक, 7 मोबाइल व ₹47740 नगद बरामद हुए। पुलिस टीम का नेतृत्व भटनी के थानाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र कुमार कर रहे थे। टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल जावेद खान, कांस्टेबल सुरेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव, रतन कुमार, गौरव यादव, अभय सिंह और विकास मौर्या थे।

Related posts

दु:खद : देवरिया में बिजली गिरने से एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत, जिंदा होने की आस में परिजन दो बार ले गए अस्पताल, मगर नहीं हुआ चमत्कार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Abhishek Kumar Rai

बच्चों ने शानदार अभिनय से मन मोहा : 300 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में रही राम नाम की धूम

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने देवरिया में विकास कार्यों का जाना हाल : प्रोजेक्ट में देरी पर गहरी नाराजगी जताई, जनप्रतिनिधियों ने उठाए यह मुद्दे

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए कोटा सिस्टम खत्म, केवीएस ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या बदला है

Abhishek Kumar Rai

भारत में बन रही जानलेवा कफ सिरप ! गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल, उत्पादों को बताया खतरनाक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!