खबरेंदेवरिया

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Deoria News : भाजपा सलेमपुर (BJP Salempur) ने बाबा साहेब अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस (Dr Bhimrao Ambedkar death anniversary) के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन सलहाबाद, भठवा धर्मपुर, पिपरा नाजिर एवं भरौली में वार्डों में किया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने दलित समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया।

इस मौके पर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि दलित, शोषित व पीड़ितों की मूक भाषा को अमर स्वर प्रदान करने वाले डॉ. आंबेडकर भारत के प्रमुख विधिवेत्ता व सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके किए गए कार्य व विचारधारा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम देश को एकता व अखंडता के सूत्र में बांध सकते हैं।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने अशिक्षा, अंधविश्वास के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक विषमता को समाज की सबसे बड़ी बुराई के रूप में प्रस्तुत किया। इसे दूर करने के लिए जीवन भर कार्य करते रहे।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, बृजेश उपाध्याय, शेषनाथ भाई, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, त्रिवेणी गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, विनय पाण्डेय, मुरली मिश्रा, बचनदेव गोंड़, दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, राकेश राजभर, अनूप उ‌पाध्याय, उमा‌कान्त मिश्र, राकेश दूबे, अनूप मिश्र, अमित यादव सोनू, व्यास गोंड़, मनजंय मौर्या, शुभम रौनियार आदि उपस्थित रहे।

पार्टी से निलंबित हुए रावत
भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मण्डल के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी राजेश रावत को पार्टी विरोधी एवं सरकार के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

इससे क्षुब्ध होकर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने राजेश रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी जिलाध्यक्ष को जवाब देने के लिए कहा है। वहीं अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने राजेश रावत तत्काल पद मुक्त कर दिया है।

Related posts

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

Rojgar Mela Deoria : राजकीय आईटीआई देवरिया में 25 कंपनियों ने बांटी नौकरी, डीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, दिए ये निर्देश

Harindra Kumar Rai

नहीं रहे रिबेल स्टार : ‘बाहुबली’ के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का 83 वर्ष की उम्र में निधन, शानदार अभिनय से हासिल किया खास मुकाम

Satyendra Kr Vishwakarma

इस चारे से सुधरी गोवंशों की सेहत : कम हुआ दवा का खर्च, देवरिया में होगा उत्पादन

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सदमे में स्वजन

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- धमकियों को रिकॉर्ड करें, सपा सरकार बनने पर इन्हें FIR माना जाएगा, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!