खबरेंदेवरिया

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Deoria News : भाटपाररानी तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 प्रकरण आये, जिनमें से 8 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। अवशेष 49 प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।

तहसील भाटपाररानी में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 57 प्रकरणों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 44, पुलिस के 10, विकास के 01, स्वास्थ्य के 01 व अन्य विभागों से 01 मामले आये। 08 प्रकरणों का उसी दिन समाधान किया गया।

शेष 49 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। शनिवार को आये प्रकरणों में से अधिकांश भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा, पारिवारिक विवाद से संबंधित थे।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिले।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अंगद यादव, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हिमांशु सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : सीएम योगी का अफसरों को सख्त आदेश, तैनाती स्थल पर ही गुजारनी होगी रात

Harindra Kumar Rai

सीएम ने कारगिल में शहीद योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि : परिजनों को किया सम्मानित, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ‘स्कूल चलो अभियान’ का करेंगे शुभारंभ, पूर्वांचल के इस जिले से होगा आगाज

Abhishek Kumar Rai

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!