खबरेंदेवरिया

देवरिया में दु:खद हादसा : बाइक खंभे से टकराने से किशोर की मौत, हेलमेट लगाता तो शायद बच जाती जान

Deoria News : देवरिया जिले में सोमवार को हुए एक दु:खद हादसे में 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई। किशोर तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

हेलमेट नहीं लगाया था
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा पटखौली गांव के निवासी नागेंद्र यादव का बेटा राजन (15 वर्ष) प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह वह किसी की कॉल आने पर वह बाइक से वाटर सप्लाई ठीक करने निकला था। बड़ी गलती यह हुई कि उसने हेलमेट नहीं लगाया।

पोल से टकरा गया
वहां से वापस लौटते वक्त वह किसी की दवा लेने के लिए घांटी बाजार पहुंचा। वहां से दवा लेकर वापस घर आते वक्त उसकी तेज रफ्तार बाइक घांटी पुलिस चौकी के पास ही बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और चंद मिनटों में उसकी मौत हो गई।

लोगों ने दी सूचना
आसपास के लोग तेज शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को दु:खद हादसे की सूचना दी। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। उसके बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।

परिवार में मातम
नागेंद्र यादव के चार बेटों में राजन तीसरे नंबर का था। इस दुखद हादसे से परिवार सदमे में है। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। सगे संबंधी और रिश्तेदार दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजन ने अगर हेलमेट लगाया होता, तो शायद उसकी जान बच जाती।

Related posts

जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी को लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़ें पूरा खत

Sunil Kumar Rai

धनगर समाज ने डीएम से की शिकायत : लेखपाल संघ नहीं मान रहा शासनादेश, जिलाधिकारी ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

यूपी : तीन दशक से बंद गवर्मेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगी पढ़ाई, इन कोर्स पर रहेगा फोकस

Harindra Kumar Rai

DEORIA : मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा करेगा सम्मेलन, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों को बूस्टर डोज देने में तेजी लाएं : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!